Anupama Today Episode 7th November: गौतम-राही की हल्दी में राही करेगी नौटंकी, नई शुरुआत से पहले अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

Anupama Aaj ka Episode: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही की नौटंकी देखने को मिलने वाली है. वहीं, दूसरी तरफ अनु अहमदाबाद में बसने का फैसला लेने के बाद नई शुरुआत की तरफ कदम बढ़ाएगी और एक बार फिर मुसीबतों का शिकार बन जाएगी.

Published by Prachi Tandon

Anupama 7th November Latest Episode: अनुपमा सीरियल में एक बार फिर माही का ड्रामा देखने को मिलने वाला है. माही अपनी फीलिंग्स की कद्र नहीं करने और मुसीबतों का सारा दोष शाह परिवार के सिर मढ़ देती है. माही का कभी न खत्म होने वाला ड्रामा देख अनुपमा का पारा चढ़ जाता है और वह उसपर भड़क जाती है. माही और अनुपमा की खींच-तान के बीच गौतम अपनी चाल चलता है और सहानुभूति देने का नाटक करता है. इतना ही नहीं, गौतम आकर अंश से माफी मांगता है और कहता है माही और उसकी शादी से कोई खुश तो नहीं दिख रहा है, कम से कम दिखावा कर लें. इसपर अनुपमा रिएक्ट करती है और कहती है कि गौतम की तरह हर कोई दिखावा नहीं कर सकता है. 

गौतम की प्लानिंग का होगा खुलासा?

गौतम की नौटंकी के बाद अनुपमा से अंश कहेगा कि वह कुछ बुरा करने की प्लानिंग कर रहा है. अनुपमा भी इस बात को मानेगी, इतना ही नहीं, वह अंश से वापस शाह हाउस आने के लिए कहेगी. लेकिन, अंश मना कर देगा और कहेगा कि वह कोठारी हाउस में अपनी नौकरी की वजह से है. इसके बाद अनुपमा और अंश एक साथ गौतम का पर्दाफाश करने की बात करते हैं. 

प्रार्थना और अंश के बीच होगा झगड़ा

हल्दी की रस्मों के बीच एक बार फिर वसुंधरा ताने कसती है और अनुपमा-अंश का मजाक बनाती है. वहीं, पराग भी उन्हें ठीक तरह से बर्ताव करने की बात कहता है. इन्हीं सब बातों के बीच अंश का गुस्सा शांत कराने की प्रार्थना कोशिश करती है. लेकिन, वह भड़क जाता है इतना ही नहीं अपनी पत्नी पर गौतम के खिलाफ न खड़े होने का आरोप भी लगाता है. प्रार्थना कहती है कि वह झगड़ा और नहीं बढ़ाना चाहती थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घर में प्रणित मोरे की दोबारा एंट्री, डरीं नीलम तो खुशी से झूम उठे मृदुल

Related Post

अंश की बातों से परेशान प्रार्थना कहती है कि आखिर वह कैसे उसकी वफादारी पर शक कर सकता है. जिसपर अंश कहता है कि वह अपना बच्चा गौतम को दे सकती है, यह सुनकर प्रार्थना पूरी तरह टूट जाती है. 

अनुपमा करेगी नई शुरुआत

अनुपमा ने अब अहमदाबाद में रहने का फैसला कर लिया है. ऐसे में वह अपनी किचन सर्विस यानी अनु की रसोई को वापस शुरू करती है. लेकिन, रसोई का काम शुरू करने से पहले अनुपमा एक नई मुसीबत में फंसती नजर आने वाली है.  

ये भी पढ़ें: जय भानुशाली से तलाक की खबरों के बीच सामने आई Mahhi Vij की चौंकाने वाली फोटो, फैंस को सताने लगी चिंता

Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026