इंटीमेट सीन के लिए Akshay Kumar की एक्ट्रेस को किया मजबूर, 7 बार की सुसाइड की कोशिश!

South Movies Actress: अक्षय कुमार की फिल्म में लीड रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस को इंटीमेट सीन के लिए मजबूर किया गया था. इंटीमेट सीन के लिए मजबूर करने पर एक्ट्रेस का कहना था कि वह आदमियों के सामने ऐसा नहीं कर सकती थीं.

Published by Prachi Tandon

Akshay Kumar Movie Actress: फिल्मी दुनिया की ग्लैमरस लाइफ हर साल हजारों लोगों को अपनी तरफ खींचती है. जिसमें से कई सितारे बन जाते हैं और कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने सात बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी. 

इंटीमेट सीन के लिए एक्ट्रेस को किया गया मजबूर

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोहिनी (Actress Mohini) ने अपने करियर में कई हिट मूवीज दी हैं. लेकिन, एक फिल्म थी जिसमें उन्हें इंटीमेट सीन देने के लिए मजबूर किया गया था. मोहिनी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ‘उदल तझुवा’ में इंटीमेट सीन के लिए मजबूर किया गया था. डायरेक्टर आरके सेल्वामणि चाहते थे कि वह स्विम सूट वाला सीन करें. लेकिन, एक्ट्रेस इसके लिए कंफर्टेबल नहीं थीं.

एक्ट्रेस मोहिनी (Actress Mohini Movies) का कहना था, वह रोईं और सीन करने से मना भी किया. तब शूट आधे दिन के लिए रोक दी गई. उन्होंने समझाया कि तैरना भी नहीं आता है. वह आदमियों के सामने यह नहीं कर सकती हैं. मोहिनी का कहना था, उस समय फीमेल ट्रेनर न के बराबर होती थीं. ऐसे में वह इसे इमेजिन भी नहीं कर सकती हैं. तब उन्होंने ऐसा लगा कि इस सीन को करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. एक्ट्रेस का कहना था, उनके मना करने बावजूद उन्हें सीन शूट करना पड़ा था. 

Related Post

7 बार की थी सुसाइड की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मोहिनी ने सिनेमा विकटन को एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में मोहिनी ने खुद बताया था कि उनकी साल 1991 में शादी हुई थी जब वह 23 साल की थीं. एक्ट्रेस का कहना था वह परिवार के साथ अच्छी जिंदगी जी रही थीं, लेकिन तब उन्हें अहसास हुआ वह डिप्रेशन में हैं. उनकी जिंदगी में कोई गड़बड़ नहीं थी, फिर भी वह डिप्रेशन में थीं. उन्होंने उस समय एक नहीं, बल्कि सात बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी. 

अक्षय कुमार की फिल्म में कर चुकी हैं काम

मोहिनी (Mohini and Akshay Kumar Movie) ने अपने करियर में ऐसे तो 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. लेकिन, वह सिर्फ एक बार बॉलीवुड मूवी में नजर आई हैं. मोहिनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म डांसर में काम किया था. यह फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी. इसके बाद एक्ट्रेस कभी बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं. 

Prachi Tandon

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026