सगाई की खबरों के बीच रश्मिका का पुराना वीडियो वायरल, बोलीं- ‘मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो…’

Rashmika Mandanna Old Video: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. इस बीच अब रश्मिका का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने आदर्श पार्टनर को लेकर कई बातें की थीं.

Published by Shraddha Pandey

Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Wedding: कई सालों की अफवाहों और चर्चाओं के बाद, आखिरकार टॉलीवुड (Tollywood) की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की सगाई की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे. फैंस के लिए यह खबर किसी सपने के सच होने से कम नहीं है.

लेकिन, फैंस को यह याद होगा कि कुछ साल पहले रश्मिका ने Cosmopolitan India को दिए इंटरव्यू में अपने आदर्श साथी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, “मुझे ऐसे साथी की जरूरत है जो प्यार करने वाला, संवेदनशील, समझदार और अच्छा दिल वाला हो. मुझे चाहिए कि वह लाइफ के हर मोड़ पर मेरे साथ हो, सहारा और सुरक्षा दे, और हर चैलेंज में मेरे साथ खड़ा रहे.”

रश्मिका से पहले भी अफेयर पर पूछे गए सवाल

उनके इस बयान को लेकर फैंस में हमेशा से ही अफवाहें थीं कि वह विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते में हैं. साल 2024 में पुष्पा 2 (Pushpa 2) के गाने Kissik के लॉन्च के दौरान जब उनसे रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया, तो रश्मिका ने हंसते हुए कहा, “सबको पता है, मुझे पता है कि आप किस जवाब की उम्मीद कर रहे हैं. चलो अभी इस पर चर्चा नहीं करते, बाद में पर्सनली बताऊंगी.” यह मजेदार और इशारों-इशारों में भरा जवाब फैंस के लिए संकेत बन गया.

Related Post

कपल ने नहीं की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट

विजय देवरकोंडा की टीम ने सगाई की खबर की पुष्टि की है, जबकि कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. शादी के समारोह की डीटेल्स फिलहाल कॉन्फिडेंशियल हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि कपल 2026 की शुरुआत में सात फेरे ले सकते हैं.

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

वर्क फ्रंट पर रश्मिका थामा (Thamma) में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और परेश रावल (Paresh Rawal) जैसे कलाकार शामिल हैं. इसके अलावा, वह कॉकटेल 2 (Cocktail 2) में कृति सेनन (Kriti Sanon) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जान सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026