साउथ की सेक्स सिंबल थी ये हसीना, जमकर हुई शोषण की शिकार, पंखे से लटकी मिली लाश

सिल्क स्मिता अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती थीं. फिल्मों में उन्हें एक सेक्स सिम्बल माना जाता था लेकिन इनकी लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही.

Published by Kavita Rajput

Silk Smitha Controversial Life: बात आज साउथ सिनेमा की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस रहीं ‘सिल्क स्मिता’ (Silk Smitha) की जिनका असली नाम विजयलक्ष्मी वडलापति था. सिल्क का बचपन बेहद गरीबी में बीता था, 1960 में आंध्र प्रदेश के एल्लुरू में जन्मीं सिल्क गरीबी के कारण पढ़ाई भी नहीं कर सकीं थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बड़े होते ही घरवालों ने सिल्क की शादी तय कर दी थी. हालांकि, वे इस शादी से खुश नहीं थीं और भाग कर चेन्नई चली आईं थीं. यहां किस्मत ने सिल्क का साथ दिया और देखत ही देखते वे साउथ सिनेमा की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बन गईं थीं. 

बोल्डनेस में पार कर दी थीं सारी हदें 

सिल्क स्मिता अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहा करती थीं. फिल्मों में उन्हें एक सेक्स सिम्बल माना जाता था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिल्क की पॉपुलैरिटी का आलम ये था उस दौर में आने वाली लगभग हर फिल्म में उनका एक आइटम नंबर जरूर डाला जाता था. यदि किसी फिल्म में सिल्क का आइटम सॉंग नहीं होता तो डिस्ट्रीब्यूटर उसे लेने से मना कर देते थे. सिल्क ने 360 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. बताते हैं कि तरक्की की सीढ़ी चढ़ने के लिए सिल्क ने कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स के साथ नजदीकियां बढ़ाई थीं. इस दौरान सिल्क का भी ख़ूब शोषण हुआ था. 

Related Post

फंदे पर लटकी मिली थी लाश 

सिल्क स्मिता ने फिल्मों से अच्छा पैसा कमाया था  लेकिन उन्हें इस बात का दुःख था कि वे फिल्म इंडस्ट्री में टाइप कास्ट होकर रह गईं थीं, उन्हें सेक्स सिम्बल से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता था.  वहीं, एक दोस्त की सलाह पर फ़िल्में प्रोड्यूस करना भी सिल्क के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिल्क को इसमें दो करोड़ का घाटा हुआ था जिसके बाद से ही अक्सर वे शराब के नशे में रहने लगी थीं. सिल्क की मौत भी बड़े ही रहस्यमई अंदाज में हुई थी, 23 सितंबर 1996 में उनकी लाश पंखे से लटकी मिली थी.  सिल्क की मौत की असल वजह क्या थी ये आज भी एक रहस्य है. सिल्क स्मिता की मौत के बाद उनकी जिंदगी पर एक फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बनी जिसमें विद्या बालन ने उनकी भूमिका निभाई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026