‘लोका चैप्टर 2’ का सस्पेंस हुआ खत्म, कल्याणी प्रियदर्शन होंगी फिल्म का हिस्सा या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद कर दिया खुलासा

Movie Lokah Chapter 2: मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ का दूसरा पार्ट भी जल्द बनने जा रहा है. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने जा रही है. एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की है.

Published by Preeti Rajput

Lokah Chapter 2 Update: डायरेक्टर डोमिनिक अरुण की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल निभाया था. साथ ही फिल्म में दुलकर सलमान ने कैमियो किया था. फिल्म की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस कल्याणी प्रिदयदर्शन ने फिल्म को लेकर शूटिंग अपडेट शेयर किया है. पहले पार्ट की रिलीज के बाद ये सवाल भी उठ रहे थे कि कल्याणी चैप्टर 2 का हिस्सा होंगी या फिर नहीं? खुद एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब दिया है.

हाल ही में एक इवेंट के दौरान ‘लोका चैप्टर 2’ पर बात करते हुए कल्याणी  ने बताया कि वह पार्ट 2 का हिस्सा हैं. यह खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. क्योंकि दर्शकों को पहला पार्ट काफी ज्यादा पसंद आया था. साथ ही दूसरे पार्ट में फैंस उन्हें देखना भी चाहते थे. अब उन्होंने खुद बता दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगी. उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरु होने की उम्मीद है. 

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

कल्याणी प्रियदर्शन ने कहा कि ‘फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि इसी साल सिंतबर महीने से शूटिंग शुरु हो जाएगी.’ हालांकि, यह फिल्म रिलीज कब तक होगी. इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है. डोमिनिक अरुण ने पहले पार्ट को डायरेक्ट करने के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी थी. वहीं दुलकर ने फिल्म में कैमियो रोल निभाया था. साथ ही वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे. 

Related Post

Hari Boxer: कौन है हरि बॉक्सर? जिसने बॉलीवुड में फैलाई दहशत, आखिर कैसे बन गया लॉरेंस का खास

‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘लोका चैप्टर 1‘ एक छोटे बजट में बनकर तैयार हुई थी. लेकिन कमाई के मामले में इसने धोखा दे दिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 303 करोड़ रुपये करीब था.  

The Kerala Story 2: बवाल के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें किस दिन रिलीज होगी फिल्म?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: जारी हो गया मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट जारी हो गया…

April 7, 2026

पंजाब की राजनीति में आया भूचाल, नवजोत कौर सिद्धू ने किया नई पार्टी का ऐलान; कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Navjot Kaur Sidhu launches new party: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत…

April 7, 2026

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने…

April 7, 2026

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में पपीता और अनानस खाने से हो जाता है मिसकैरेज, जानें क्या है सच्चाई?

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: महिलाओं के प्रेगनेंट होने में बहुत सी चीजों का ख्याल…

April 7, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है आपके शहर में ताजा दाम

Silver Price Today in India : इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध…

April 7, 2026