Lokah Chapter 2 Update: डायरेक्टर डोमिनिक अरुण की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल निभाया था. साथ ही फिल्म में दुलकर सलमान ने कैमियो किया था. फिल्म की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस कल्याणी प्रिदयदर्शन ने फिल्म को लेकर शूटिंग अपडेट शेयर किया है. पहले पार्ट की रिलीज के बाद ये सवाल भी उठ रहे थे कि कल्याणी चैप्टर 2 का हिस्सा होंगी या फिर नहीं? खुद एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब दिया है.
हाल ही में एक इवेंट के दौरान ‘लोका चैप्टर 2’ पर बात करते हुए कल्याणी ने बताया कि वह पार्ट 2 का हिस्सा हैं. यह खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. क्योंकि दर्शकों को पहला पार्ट काफी ज्यादा पसंद आया था. साथ ही दूसरे पार्ट में फैंस उन्हें देखना भी चाहते थे. अब उन्होंने खुद बता दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगी. उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरु होने की उम्मीद है.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
कल्याणी प्रियदर्शन ने कहा कि ‘फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि इसी साल सिंतबर महीने से शूटिंग शुरु हो जाएगी.’ हालांकि, यह फिल्म रिलीज कब तक होगी. इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है. डोमिनिक अरुण ने पहले पार्ट को डायरेक्ट करने के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी थी. वहीं दुलकर ने फिल्म में कैमियो रोल निभाया था. साथ ही वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे.
Hari Boxer: कौन है हरि बॉक्सर? जिसने बॉलीवुड में फैलाई दहशत, आखिर कैसे बन गया लॉरेंस का खास
‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘लोका चैप्टर 1‘ एक छोटे बजट में बनकर तैयार हुई थी. लेकिन कमाई के मामले में इसने धोखा दे दिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 303 करोड़ रुपये करीब था.