Categories: मनोरंजन

सलमान खान के ‘दोस्त’ के मर्डर से लेकर रोहित शेट्टी फायरिंग तक, क्या है शुभम लोनकर का खौफनाक कनेक्शन

Who Is Shubham Lonkar: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला दिया है. पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कथित साथी शुभम लोनकर, जिसने यह हमला किया था, फिलहाल फरार है.

Published by Mohammad Nematullah

Who Is Shubham Lonkar: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला दिया है. पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कथित साथी शुभम लोनकर, जिसने यह हमला किया था, फिलहाल फरार है. इंडस्ट्री में बिश्नोई गैंग द्वारा सेलेब्रिटीज को निशाना बनाने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. पहले सलमान खान को धमकी मिली, फिर उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई, उसके बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग हुई, और अब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के साथ हुई घटना, हर कोई हैरान है.

शुभम लोनकर इस घटना का मास्टरमाइंड

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. क्राइम ब्रांच को कई सबूत भी मिला है. जिनके आधार पर उनका दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड गैंगस्टर शुभम लोनकर इस घटना का मास्टरमाइंड है और उसने इसकी जिम्मेदारी भी ली है. माना जाता है कि शुभम लोनकर बिश्नोई गैंग का टेक्निकल और सोशल मीडिया हैंडलर भी है. वह लॉरेंस की आपराधिक प्रवृत्ति से इतना प्रभावित था कि वह गैंग की गतिविधियों में पूरी तरह डूब गया है. अब वह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को निशाना बना रहा है.

School Rules on Sanitary Pads: स्कूल में नहीं मिल रहा सेनेटरी पैड, यहां करें शिकायत, मिनटों में होगा काम

शुभम लोनकर फरार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच जारी रखते हुए बताया कि शुभम लोनकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल है और फिलहाल गिरफ्तारी से बच रहा है. आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिशें की जा रही है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर ने भी इस घटना की जिम्मेदारी ली थी और फायरिंग करने वाले अपराधियों को मदद दी थी. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की शुरुआती जांच में भी शुभम लोंकर का नाम सामने आया था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर लिया है और उनके घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी है.

Related Post

क्या है मामला?

यह घटना जुहू इलाके में डायरेक्टर की नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर हुई है. जहां आधी रात के आसपास अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है. एक गोली इमारत में मौजूद जिम के शीशे पर लगी, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. मुंबई पुलिस ने शुरू में इस घटना की जांच की, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए 12 टीमें बनाई है. घटना के बाद इलाके के CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों को पकड़ने की कोशिशें जारी है. फुटेज में संदिग्ध साफ दिख रहा है.

Holi 2026 Date: साल 2026 में होली कब है, जानें होली की सही डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

प्लीज, कोई मेरे घर न आए

मामले की गंभीरता को देखते हुए, रोहित शेट्टी ने खुद अपने करीबी लोगों से कहा है कि वे उनके घर न आएं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर के एक करीबी दोस्त ने बताया कि रोहित अभी पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान रिकॉर्ड करवा रहे है. उन्होंने फिलहाल सभी से अपने घर न आने को कहा है.

Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026: किसको चलेगा पार्टनर के धोखे का पता, किसकी होगी शादी पक्की; यहां

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! Delhi-NCR से Bihar तक खराब मौसम का रेड सिग्नल

Aaj Ka Mausam: मौसम ने अचानक से कई राज्यों में अपना मिजाज बदल लिया है दिल्ली-NCR…

March 20, 2026

Sleep Crisis India: देश में बढ़ा स्लीप क्राइसिस… मुंबई, कोलकाता देर से सो रहे तो दिल्ली बनी लेट-राइजर

Sleep Crisis India: वेकफिट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बड़े शहरों में नींद की…

March 20, 2026

Delhi Weather: आज भी नहीं मिलेगी राहत! दिल्ली में मौसम का रौद्र रूप; जानें कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Delhi Rain: राष्ट्र राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक से बदल गया गया है. जहां कुछ…

March 20, 2026

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026