पावरस्टार Pawan Singh ने युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ के लिए किया ऐसा काम, खुशी से गदगद हुई धनश्री वर्मा

Rise and Fall Pawan Singh : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' छोड़ने के बाद धनश्री वर्मा के लिए शानदार सरप्राइज भेजा, जिससे उनकी दोस्ती फिर चर्चा में आ गई है.

Published by sanskritij jaipuria

Rise and Fall Pawan Singh : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका एक अलग अंदाज. जहां हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल को अलविदा कहा, वहीं शो से बाहर निकलने के बाद भी वो चर्चाओं में बने हुए हैं. पवन सिंह ने अपने खास अंदाज में शो की कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा के लिए एक खास तोहफा दिया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

राइज एंड फॉल में जब तक पवन सिंह मौजूद थे, वो अपने व्यवहार और अंदाज के चलते लगातार लाइमलाइट में बने रहे. खासकर उनकी धनश्री वर्मा के साथ बढ़ती दोस्ती ने लोगों का ध्यान खींचा. दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई. पवन सिंह अकसर धनश्री की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आते थे, जिससे ये रिश्ता और भी चर्चा में आ गया.

शो से बाहर, लेकिन रिश्ता बरकरार

पवन सिंह के शो से बाहर आने के बाद भी वो धनश्री वर्मा को नहीं भूले. इस बात का खुलासा हुआ जब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने शो में एंट्री ली. मनीषा ने बताया कि शो में आने से पहले उनकी पवन सिंह से वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने धनश्री के लिए एक खास संदेश दिया.

पवन सिंह ने खुलवाई धनश्री के लिए साड़ी की दुकान

मनीषा रानी ने कैमरे के सामने बताया, “पवन जी ने तेरे लिए बाहर साड़ी की दुकान खुलवा दी है. मैंने आने से पहले उन्हें वीडियो कॉल किया था. उन्होंने कहा कि धनश्री को बोल देना कि सारी ब्रांडेड साड़ियां मिलेंगी.” इतना ही नहीं, मनीषा ने ये भी कहा कि पवन सिंह ने ब्लैक बिंदी भी भेजी है और कहा है कि धनश्री से बोलना कि एक बार मेरी तरफ से साड़ी पहनकर बिंदी जरूर लगाए.

Related Post

ये सुनकर शो में मौजूद धनश्री वर्मा हंसी नहीं रोक पाईं और उनका चेहरा खिल उठा. मनीषा का ये खुलासा न सिर्फ शो में मनोरंजन का तड़का लगा गया, बल्कि पवन सिंह और धनश्री की बॉन्डिंग पर भी मुहर लगा दी.

फैंस कर रहे हैं इस रिश्ते की तारीफ

सोशल मीडिया पर पवन सिंह और धनश्री वर्मा की इस दोस्ती की खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे एक खूबसूरत दोस्ती बता रहे हैं तो कुछ इसे पवन सिंह के बड़े दिल का उदाहरण मान रहे हैं. हालांकि पवन और धनश्री दोनों ने अभी तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

क्या आगे और कुछ खास देखने को मिलेगा?

फिलहाल पवन सिंह भले ही शो से बाहर हों, लेकिन उनके द्वारा धनश्री के लिए उठाया गया ये कदम साफ करता है कि ये रिश्ता कुछ खास है. अब देखना होगा कि क्या ये दोस्ती यहीं तक सीमित रहती है या फिर आगे और भी खास पल सामने आते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026