Ranveer Singh Receives Threat: एक्टर रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में है. ‘धुरंधर 2’ अगले महीने रिलीज होगी. इस बीच उन्हें एक वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि किसी अनजान आदमी ने एक्टर से करोड़ों रुपये मांगा है.
पुलिस जांच में जुटी
मुंबई पुलिस के मुताबिक फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर सिंह को WhatsApp पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है. जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए है. मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले की तलाश कर रही है.
रणवीर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई
रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया गया है. मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश कर रही है. इस बीच एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी के इंतज़ाम कड़े कर दिए गए है.
Delhi News: एक कार, तीन लाशें और तंत्र-मंत्र का साया! दिल्ली कांड में आया नया ट्विस्ट, CCTV में दिखा बाबा
रणवीर और दीपिका की सोसाइटी के लोगों ने चिंता जताई
एक्टर रणवीर सिंह को वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है और करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है. मुंबई पुलिस ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है. इस बीच मुंबई की जिस सोसाइटी में रणवीर और दीपिका रहते है, वहां के लोगों ने बड़ी संख्या में हथियारबंद गार्ड तैनात होने पर चिंता जताई है.
रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चलीं
31 जनवरी की देर रात मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर पांच राउंड गोलियां चली था. रोहित उस समय घर पर मौजूद थे. हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है. मुंबई पुलिस घटना की जांच कर रही है.