Categories: मनोरंजन

Rajpal Yadav dance video: जेल से बाहर आते ही जश्न में डूबे राजपाल यादव, पत्नी के साथ धोती पहन-लगाए ठुमके

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव अपने गांव पहुंचे और पत्नी के साथ डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया. अभिनेता ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब वह अपने काम पर ध्यान देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे.

Published by Ranjana Sharma

Rajpal Yadav dance video: चेक बाउंस मामले में 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता राजपाल यादव अपने पैतृक गांव पहुंच गए. इसी बीच उनकी भतीजी के मेहंदी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

कब है राजपाल यादव की भतीजी की शादी

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव की भतीजी की शादी आज यानी गुरुवार 19 फरवरी को होनी है. इस पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेता ने अदालत से जमानत ली थी. सामने आए वीडियो में राजपाल यादव धोती-कुर्ता पहने दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में हेलो ब्रदर का लोकप्रिय गीत ‘तेरी चुनरिया’ बज रहा है, जिस पर वह परिवार के साथ झूमते नजर आ रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी राधा भी साड़ी और सिर पर पल्लू लिए डांस करती दिखाई देती हैं.

कानून पर है पूरा भरोसा

गांव पहुंचने के बाद राजपाल यादव से मिलने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके कुंडरा गांव पहुंच रहे हैं और उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं. यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मी भी उनके साथ तस्वीरें लेते दिखाई दिए. मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है. कठिन समय में परिवार और फैंस का साथ उन्हें हिम्मत देता है. उन्होंने अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए कहा कि वह उनके समर्थन के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं.

फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा

राजपाल यादव ने एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे एयरपोर्ट पर स्मोकिंग जोन होता है, वैसे ही जेलों—यहां तक कि तिहाड़ जेल—में भी स्मोकिंग जोन होना चाहिए. उन्होंने स्वीकार किया कि वह स्मोकिंग करते हैं और अभी इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं.
अभिनेता ने आगे कहा कि जेल में रहने के बावजूद उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा. अब वह अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 30 साल हो चुके हैं और 2026 तक वह लगभग 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं.

अदालत के हर आदेश का पालन किया

राजपाल यादव ने कहा कि यह मामला 2012-13 में शुरू हुआ था और उन्होंने अदालत के हर आदेश का पालन किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी वह कानून का सम्मान करते हुए अपने काम और दर्शकों के प्यार पर फोकस करेंगे.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

EPS‑95 minimum pension: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? इतने रुपये तक बढ़ सकती है EPS‑95 पेंशन

EPS 95 minimum pension: मजदूर यूनियन ने ईपीएस‑95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से…

February 19, 2026

Railways Superfast tag removed: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, इन 10 ट्रेनों से हटे सुपरफास्ट टैग, टिकट होंगे सस्ते

Railways Superfast tag removed: भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों से पहले 10 प्रमुख ट्रेनों…

February 19, 2026

इनकम टै्स डिपार्टमेंट का बड़ा अलर्ट! हजारों टैक्सपेयर्स को मिला NUDGE नोटिस, जानें क्या होता है ये?

Nudge Notice: हजारों टैक्सपेयर्स को मिला NUDGE नोटिस! क्या आपके ITR में भी है कोई…

February 19, 2026