Categories: मनोरंजन

पवित्र रिश्ता की इस पॉपूलर एक्ट्रेस का हुआ निधन, 38 साल की कम उम्र में कैंसर ने ले ली जान

Pavitra Rishta Fame Priya Marathe passes away : पॉपूलर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह करीब 4 बजे मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले दो सालों से कैंसर से जूझ रही थीं।

Published by Preeti Rajput
Priya Marathe Passes Away: पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे (Priya Marathe) का रविवार सुबह निधन हो गया है। आज सुबह 4 बजे जानकारी सामने आ रही है कि प्रिया कैंसर के कारण इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है। उन्होंने 38 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। प्रिया पिछले एक साल से टीवी की दुनिया से दूर हो गई थीं। वह काफी समय से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थी।

कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं प्रिया

उनके निधन की अचानक खबर सामने आने के बाद सभी शोक में डूब गए हैं। वह साथ निभाना साथियां’, ‘तुझेच मी गीत गाते आहे’ जैसे कई मराठी और हिंदी शोज में काम कर चुकी हैं। प्रिया आखिरी बार सीरियल ‘तुझेच मी गीत गाते आहे’ में नजर आई थीं। यह सीरियल उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने यह शो अपनी खराब तबीयत के कारण अधूरा छोड़ दिया था।

कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

प्रिया को शो पवित्र रिश्ता से काफी नाम और शोहरत हासिल हुई। वह इस शो में नेगेटिव रोल निभा रही थीं। उनके कैरेक्टर का नाम वर्शा देशपांडे था। प्रिया काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही थीं। हालांकि वह कैंसर से रिकवर भी कर रही थईं। लोकिन कुछ समय बाद ही कैंसर एक बार फिर उनके पूरे शरीर में फैलने लगा। धीरे-धीरे उनके शरीर ने ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया।

इस शो से की करियर की शुरूआत

प्रिया ने ‘या सुखनो या’ सीरियल से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने कई सीरियल्स में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। इसके बाद उन्होंने ‘कसम से’ सीरियल से हिंदी टेलीविज़न इंडस्ट्री में कदम रखा। प्रिया मराठे ने 24 अप्रैल 2012 को अभिनेता शांतनु मोघे से शादी की। प्रिया मराठे छोटे पर्दे के सीरियल्स में घर-घर में मशहूर हो गई थीं। उन्होंने अपने किरदारों से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी।  

Related Post

Bigg boss 19: इस वीकेंड ‘दाल’ नहीं ‘अंडरवियर’ बना मुद्दा! सलमान ने मृदुल की भी खूब टांग खींची

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026