Categories: मनोरंजन

‘उसे तो मातम मनाने…’ शेफाली जरीवाला की मौत के बाद क्या कर रहे हैं पराग त्यागी? दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा, हालत देख फट जाएगा कलेजा

Shefali Jariwala Death:  टीवी एक्ट्रेस और 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके पति पराग त्यागी को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।

Published by

Shefali Jariwala Death: टीवी एक्ट्रेस और ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके पति पराग त्यागी को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। शेफाली के निधन के बाद पराग को कई बार कैमरे में बीवी की तस्वीर लिए, आंखों में आंसू और दिल में दर्द के साथ देखा गया। कभी वो अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे नजर आए तो कभी अपने पेट डॉग के साथ अकेले वक्त बिताते दिखे।

शेफाली की मौत से सदमे में पराग

अब उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने खुलासा किया है कि शेफाली की मौत ने पराग को अंदर से हिला कर रख दिया है। एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया, “जब मैंने पराग को देखा, तो समझ गई कि वो टूट चुके हैं। उनके पास अपने गम को महसूस करने तक का वक्त नहीं है। वो अकेले रहना चाहते हैं लेकिन पुलिस के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है।” पूजा ने कहा कि पराग पहले ही दर्द में हैं और अब इस जांच प्रक्रिया ने उन्हें और भी ज्यादा थका दिया है। हालांकि उन्होंने माना कि पुलिस अपना काम कर रही है और ऐसे मामलों में लंबी पूछताछ आम बात है।

ब्लड प्रेशर लो होने से हुई मौत

शेफाली की मौत को लेकर पुलिस ने अचानक मौत का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थीं, जिससे उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। उनकी करीबी पूजा घई ने बताया कि शेफाली खाने-पीने को लेकर बेहद सजग थीं और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहती थीं। शेफाली की मौत ने न सिर्फ इंडस्ट्री को, बल्कि उनके चाहने वालों और पति पराग को गहरे शोक में डाल दिया है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026