Netflix One Piece Season 2 Release Date: जिसका लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं वो ‘वन पीस का सीजन 2 आखिरकार आ गया है. ये नया सीजन 10 मार्च, 2026 को ग्लोबल लेवल पर प्रीमियर करेगा. इसमें मोन्की डी. लुफी और उनके स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स की खतरनाक ग्रैंड लाइन की यात्रा दिखाई जाएगी.
पहले सीजन की तरह इस बार भी कहानी रोमांचक है, लेकिन इस बार सभी आठ एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे, जिससे लोग पूरे सीजन को बिना रुके एक ही बार में देख सकेंगे.
भारत में ओटीटी रिलीज डेट और समय
भारतीय लोग वन पीस सीजन 2 को 10 मार्च, 2026 को दोपहर 12:31 बजे IST से स्ट्रीम करना शुरू कर सकते हैं. ये समय ग्लोबल प्रीमियर के साथ मेल खाता है, जो 12:01 AM पैसिफिक टाइम पर निर्धारित है. कुछ अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में पहले दो एपिसोड का सीमित समय के लिए थियेट्रिकल प्रदर्शन भी होगा, लेकिन भारत में इसे मेन रूप से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा.
वन पीस सीजन 2 ऑनलाइन कैसे देखें
इस सीजन को देखने के लिए लोगों को नेटफ्लिक्स की सदस्यता लेनी होगी. सभी आठ एपिसोड एक ही बार में उपलब्ध होंगे, जिससे बिना वेट किए पूरे सीजन को बिंज-वॉच किया जा सकेगा.
सीजन 2 के एपिसोड गाइड
सीजन 2 में कुल आठ एपिसोड हैं और इनका समय लगभग 481 मिनट है, जो पहले सीजन से लंबा है. कहानी स्ट्रॉ हैट क्रू की कई द्वीपों की यात्रा और ग्रैंड लाइन की ओर बढ़ती है.
एपिसोड लिस्ट
एपिसोड 1: द बिगिनिंग ऑफ द एंड – 66 मिनट
एपिसोड 2: गुड व्हेल हंटिंग – 63 मिनट
एपिसोड 3: व्हिस्की बिजनेस – 63 मिनट
एपिसोड 4: बिग ट्रबल इन लिटिल गार्डन – 54 मिनट
एपिसोड 5: वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ – 57 मिनट
एपिसोड 6: नामी डियरिस्ट – 55 मिनट
एपिसोड 7: रीनडियर शेम्स – 60 मिनट
एपिसोड 8: डियर एंड लुथिंग इन ड्रम किंगडम – 63 मिनट
ये सीजन मेन रूप से अरबास्ता सागा और ड्रम आइलैंड आर्क को कवर करता है.
सीजन 2 में क्या उम्मीद करें
कहानी मोन्की डी. लुफी और स्ट्रॉ हैट क्रू की वन पीस नामक खजाने की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है. इस खोज की शुरुआत तब हुई थी जब समुद्र के राजा गोल डी. रोजर को फांसी दी गई, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े खजाने का रहस्य उजागर किया. ये घटना ‘ग्रेट पाइरेट एरा’ की शुरुआत बनी, जिसने कई पाइरेट्स को समुद्र में खजाना खोजने के लिए प्रेरित किया.
नए सीजन में लुफी और उनके साथी खतरनाक ग्रैंड लाइन की ओर बढ़ते हैं, जहां उन्हें शक्तिशाली दुश्मनों, रहस्यमय द्वीपों और नए सहयोगियों का सामना करना पड़ता है.
कौन है मेन कलाकार ?
पहले सीजन के कई मेन कलाकार वापसी कर रहे हैं:
इन्नाकी गोदॉय – मोन्की डी. लुफी
मैकन्यू – रोरोनोआ जोरो
एमिली रुड – नामी
जैकब रोमेरो गिब्सन – उसोप्प
टैज स्काइलर – सांजी
नए पात्रों में शामिल हैं:
मिकाएला हूवर – टोनी टोनी चॉपर
चारित्रा चंद्रन – मिस बुधवार
जो मंगानिएलो – मिस्टर 0
डेविड डास्टमालचियन – मिस्टर 3
केटी सगल – डॉ. कुरेहा
डॉ. कुरेहा, ड्रम आइलैंड की वरिष्ठ डॉक्टर, इस बार कहानी में बड़ी भूमिका निभाएंगी.