Dhanashree ने पूरी की पावरस्टार की मुराद, लाल सूट और बिंदी में देख फैंस बोले- वाह भाभी जी…

Dhanashree Verma Surprise Pawan Singh: 'राइज एंड फॉल' के लेटेस्ट एपिसोड में धनश्री वर्मा लाल सूट और बिंदी में नजर आईं. उनका लुक देखते ही फैंस को भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की याद आ गई.

Published by Shraddha Pandey

Dhanshree Verma in Bindi: ‘राइज एंड फॉल’ (Rise & fall) में धनश्री वर्मा (Dhanashree verma) और पवन सिंह (Pawan Singh) की दोस्ती दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी. दोनों के बीच का फ्लर्टिंग बॉन्ड हमेशा चर्चा में रहता था. लेकिन, बीच में ही पावर स्टार पवन सिंह शो छोड़कर चले गए. उनके जाने के बाद भी धनश्री ने उनका एक खास वादा निभाया.

शो में अक्सर पवन सिंह धनश्री से कहते नजर आते थे, “आप बिंदी लगाइए, बिंदी बहुत अच्छी लगेगी.” लेकिन, धनश्री हमेशा हंसते हुए जवाब देतीं, “जब मैं इंडियन कपड़े पहनूंगी, तभी बिंदी लगाऊंगी.” अब जबकि पवन सिंह शो छोड़ चुके हैं, धनश्री ने अपने वादे को पूरा कर दिया.

दिल जीत लिया धनश्री का लेटेस्ट लुक

लेटेस्ट एपिसोड में धनश्री लाल सूट और बिंदी में नजर आईं. उनका इंडियन लुक देखते ही फैन्स की आंखें खुली की खुली रह गईं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और फैन्स ने रिएक्शन देना बंद ही नहीं किया. एक फैन ने लिखा, “धनश्री को बिंदी और सूट में देखकर पवन भइया जरूर खुश होंगे.” किसी ने लिखा, “गजब, ये वीडियो पावर स्टार तक जरूर पहुंचना चाहिए.” वहीं, कई लोग मान रहे हैं कि ये जेस्चर पवन सिंह की बातों का असर है.

A post shared by Pawan singh (@pawan_in_the_house_baby)

Related Post

पवन सिंह की फ्लर्टिंग से खफा रहती थीं धनश्री?

शो की शुरुआत में धनश्री सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट में दिखती थीं और पवन की फ्लर्टिंग से थोड़ी खफा रहती थीं. धीरे-धीरे दोनों का बॉन्ड मजबूत हुआ. पवन के जाने के बाद भी धनश्री अक्सर उन्हें मिस करती दिखीं और इमोशनल भी हो गई थीं.

क्या शो के बाहर भी बनी रहेगी दोस्ती?

अब सवाल यह है कि जब शो खत्म होगा और धनश्री बाहर आएंगी, क्या उनकी और पवन सिंह की दोस्ती कायम रहेगी या यह सिर्फ शो का फन फ्लर्ट था. लेकिन फिलहाल, उनका लाल सूट और बिंदी में ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026