Bigg Boss 19 में मस्ती का डबल डोज! Salman के मंच पर अक्षय-अरशद की जॉली जोड़ी

Weekend Ka vaar: बिग बॉस 19 का आने वाला वीकेंड का वार बेहद खास होने वाला है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी शो में एंट्री करेंगे और अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को प्रमोट करेंगे। सलमान खान संग जबरदस्त मस्ती और कंटेस्टेंट्स के लिए सरप्राइज देखकर आपको भी मजा आने वाला है।

Published by Shraddha Pandey

Jolly LLB In Bigg Boss: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का आने वाला वीकेंड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में दो बड़े सितारे एंट्री करने वाले हैं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi)। दोनों अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को प्रमोट करने शो में पहुंचेंगे।

स्टेज पर इनका स्वागत हमेशा की तरह शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) करेंगे। सलमान, अक्षय और अरशद, जब ये तीनों एक साथ नजर आएंगे, तो मस्ती, हंसी और धमाल का माहौल बनना तय है। दर्शकों के लिए यह एपिसोड एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आने वाला है।

जॉली की जोड़ी से मिलने को बेताब दर्शक

घरवाले भी अक्षय और अरशद से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे। कंटेस्टेंट्स अक्सर वीकेंड पर गेस्ट्स से मिलकर खुश हो जाते हैं, लेकिन ये वीकेंड और खास होगा क्योंकि मंच पर बॉलीवुड के दो दिग्गज कॉमेडी और एनर्जी के साथ दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि शो के दौरान अक्षय और अरशद घरवालों के साथ कुछ मजेदार टास्क भी करवा सकते हैं।

Related Post

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

शहबाज ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

हाल ही में बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा (Shehbaa Badesha), यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के भाई ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। उनकी एंट्री से घर का माहौल पहले ही बदल चुका है। अब जब अक्षय और अरशद इस वीकेंड मंच पर आएंगे तो कंटेस्टेंट्स को भी एक नया उत्साह मिलेगा और दर्शकों के लिए भी मनोरंजन दोगुना हो जाएगा।

कब आ रही जॉली एलएलबी 3?

ये एपिसोड इसलिए भी खास होगा क्योंकि 19 सितंबर को ही अक्षय और अरशद की फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज हो रही है। ऐसे में बिग बॉस का मंच इस फिल्म के प्रमोशन के लिए बेहतरीन मौका साबित होगा। दर्शक न सिर्फ अपने पसंदीदा स्टार्स को सलमान के साथ मस्ती करते देखेंगे, बल्कि फिल्म से जुड़े कई मजेदार किस्से भी सुनने को मिल सकते हैं।

Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026