डायन बनीं यह कंटेस्टेंट, मुंह पर फेंका पानी…Bigg Boss 19 के घर में परवरिश पर मचा बवाल

Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा है. जहां एक तरफ फरहाना और अभिषेक के बीच मुंह पर पानी फेंकने पर बवाल होता है, तो एक बार फिर बिग बॉस के घर में परवरिश पर सवाल उठता है.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Written Updates: सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रिएलिटी शो बिग बॉस 19 में हर दिन नया बवाल देखने को मिलता है. नॉमिनेशन टास्क के बाद बिग बॉस के घर में हर किसी के मिजाज बदले नजर आ रहे हैं. इस हफ्ते 8 लोग नॉमिनेट हैं, जिसमें अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), अमाल मलिक, तान्या मित्तल (Tanya Mittal), जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद शामिल हैं. ऐसे में हर कोई खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद में लगा हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में दो बड़े बवाल देखने को मिले हैं, जिसमें एक फरहाना और अभिषेक के बीच होता है, तो दूसरे में भी फरहाना ही अशनूर से भिड़तीं नजर आती हैं. 

फरहाना ने अभिषेक के मुंह पर फेंका पानी

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलता है कि दिन के समय अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) सो रहे होते हैं. तभी बिग बॉस बजर बजाते हैं, लेकिन अभिषेक टस के मस नहीं होते. तभी फरहाना भट्ट पानी लाती हैं और अभिषेक के मुंह पर पानी फेंक देती हैं. इसके बाद अभिषेक और फरहाना भट्ट के बीच जमकर बहसबाजी होती है. 

Related Post

फरहाना बनीं घर की डायन और नागिन

नॉमिनेशन टास्क के बाद लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना ने रैंकिंग टास्क में भी जमकर अपनी खुन्नस निकाली. दरअसल, बिग बॉस ने सभी घरवालों को असेंबली रूम में बुलाया और सभी से कहा कि फरहाना (Farhanna Bhatt) को डायन, नागिन, बदतमीज कहा गया. लेकिन, उनकी ईमानदारी देखी गई है, जो उन्हें कहना होता है वह मुंह पर कहती हैं. किसी से डरती नहीं है. इसलिए फरहाना आप बाकी लोगों को पैंक करें. 20 हाईएस्ट नंबर है और -10 यानी सबसे कम. 

रैंकिंग टास्क में एक बार फिर बवाल मचता है और परवरिश पर भी सवाल उठ जाता है. फरहाना सभी को रैंक करती हैं और जब अशनूर (Ashnoor Kaur Tv Shows) की बारी आती है तो वह उन्हें -1 देती हैं. साथ ही कहती हैं कि अशनूर सिर्फ अभिषेक के साथ होती है. उसकी पूरी पर्सनैलिटी दब चुकी है, अभिषेक का जिससे झगड़ा है उन्हीं से उनकी लड़ाई है. इतना ही नहीं, फरहाना गुस्से में अशनूर को हिप्पोक्रेट भी कह देती हैं. इन्हीं सब में फरहाना और अशनूर की बहस हो जाती है. फरहाना एक बार फिर परवरिश पर चली जाती हैं, तो अशनूर कहती हैं इसपर तो जाना भी मत. 

Prachi Tandon

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026