Bigg Boss में खुला ‘Coaching Centre’, जीशान कादरी ने संभाली क्लास, कुनिका का प्रपोजल देख हंसी से लोट-पोट हुए घरवाले

Bigg Boss 19 Latest Episode: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में BB Coaching Centre शुरू हुआ है. इस दौरान घरवालों के बीच खूब मस्ती मजाक हो रहे हैं. जीशान कादरी ने टीचर बने हैं तो वहीं कुनिका उन्हें प्रपोज करती नजर आई हैं.

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss 19 Coaching Centre: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के ताजा एपिसोड में घरवालों के लिए एक मजेदार ट्विस्ट आया. इस बार बिग बॉस ने एक्टिविटी एरिया को बदलकर ‘BB Coaching Centre’ बना दिया. यहां क्लास लेने के लिए पहुंचे जीशान कादरी (Zeeshan Quadri), जो अपने फिल्मी अंदाज में घरवालों को सिखाने वाले थे कि कैसे उन्हें अपने-अपने कैरेक्टर्स को संभालना चाहिए.

बिग बॉस ने टास्क का एलान करते हुए बताया कि यह राशन से जुड़ा है, यानी क्लास में अच्छा प्रदर्शन करने पर घरवालों की किचन भी भरी रहेगी. जीशान ने जैसे ही क्लास शुरू की, बिग बॉस ने बाकायदा अटेंडेंस भी ली, जिससे माहौल और भी मजेदार हो गया.

15 सालों में इतनी बदल गई ये एक्ट्रेस, ट्रांसफॉर्मेशन देख आंखों पर यकीन नहीं होगा

जीशान ने ली कुनिका की क्लास

सबसे पहले जीशान ने कुनिका (Kunickaa Sadanand) की क्लास ली. उन्होंने समझाया कि कुनिका किसी की बात नहीं मानतीं और उन्हें सबकी सुनने की आदत डालनी चाहिए. इस पर कुनिका ने अपनी जिंदगी का किस्सा सुनाते हुए कहा कि बचपन में कई लोगों ने उनका दिल दुखाया, इसलिए उन्होंने तय कर लिया कि जो उनका दिल दुखाएगा, वह उसका डबल दिल दुखाएंगी. क्लास का माहौल थोड़ा इमोशनल भी हो गया.

Related Post

कुनिका के प्रपोजल पर शर्माए जीशान

लेकिन, उसी वक्त माहौल पलट गया, जब कुनिका अचानक खड़ी हुईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं- “सर, हमको आप बहुत पसंद हैं. आप शादी करेंगे हमसे?” यह सुनकर पूरा घर हंसी से गूंज उठा और जीशान भी शर्म से मुस्कुराने लगे. इसके बाद जीशान ने तान्या मित्तल और बाकी घरवालों की भी क्लास ली. हर किसी को उन्होंने अलग-अलग तरीके से समझाया, जिससे सभी को मजा भी आया. टास्क का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक रहा, जिसे देख फैंस को भी मजा आया होगा.

30,000 करोड़ की दौलत पर भिड़ा Sunjay Kapur का परिवार, मां ने भी उठाए सवाल, पत्नी प्रिया बोलीं- इनको सड़कों पर नहीं छोड़ा

Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026