Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल, Awez Darbar से भिड़े Baser Ali, हाथा-पाई पर उतरी बात

Awez Darbar-Baseer Ali Fight: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में आवेज दरबार और बसीर अली के बीच तगड़ी बहस और झगड़ा हुआ. ये लड़ाई कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss 19 Latest promo: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में तीसरे हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला. हमेशा शांत रहने वाले कंटेस्टेंट आवेज दरबार (Awez darbar) और बसीर अली (baser ali) के बीच जमकर बहस हुई. हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बाद इस बहस ने हाथापाई का रूप ले लिया. इस टास्क में दोनों की टीमों के बीच कॉम्पिटीशन चल रहा था. इस बीच बसीर ने आवेज से निष्पक्ष रहने की अपील की.

आवेज ने इसका विरोध करते हुए बसीर से ऊंची आवाज में बात करने से मना किया. बसीर ने जवाब में कहा, ‘तू क्या करेगा?’ बस इसी एक लाइन ने माहौल को गरमा दिया. इस दौरान शहबाज बदेशा, नतालिया, मृदुल और जीशान जैसे कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव किया, लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि बसीर ने साफ कह दिया, ‘जो करना है, सबके सामने करूंगा. जो उखाड़ना है उखाड़ ले.’ इस पर आवेज का गुस्सा और भड़क गया, और उन्होंने पूरे घर में चिल्लाते हुए कहा कि वह बसीर से डर गए हैं.

यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

इंटरनेट पर मचा बवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई यूज़र्स ने लिखा कि बिग बॉस के घर में आखिरकार आवेज ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है, जबकि कुछ ने बसीर के रवैये की आलोचना की. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘फाइनली आवेज ने अपने लिए स्टैंड लिया, यही असली बिग बॉस का खेल है।’

दिलचस्प होगी वीकेंड का वार

शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है.  अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस झगड़े पर क्या कहते हैं और किसका सफर यहां खत्म होता है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026