Bigg Boss 19 में छिड़ी बहस, कुनिका संग तू-तू मैं-मैं के बाद अमाल मलिक को बाहर करने की मांग

Amaal Kunickaa Worst Fight: ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच जमकर बहस हुई. कुनिका ने अमाल पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं.

Published by Shraddha Pandey

Amaal Mallik Bigg Boss controversy: ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का घर एक बार फिर विवादों से घिर गया है. पिछले वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने अमाल मलिक (Amaal Mallik) को घरवालों की पीठ पीछे बातें करने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर लताड़ लगाई थी. अब, महज एक हफ्ते बाद ही अमाल का नाम एक और बड़े झगड़े में सामने आ गया है. इस बार उनका सामना हुआ है कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) से, और मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर लोग अमाल की तुलना स्वामी ओम (Swami Om) से करते हुए उन्हें शो से निकालने की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) के दौरान अमाल और अभिषेक (Amaal & Abhishek) के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो लगभग हाथापाई तक पहुंच गया. घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा और टास्क रोकना पड़ा. इसके बाद कुनिका सदानंद ने अमाल पर अभिषेक को पहले भड़काने और सिर से धक्का देने का आरोप लगाया.

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अमाल ने कुनिका के करियर को किया टारगेट

Related Post

इस बात पर अमाल भड़क उठे और बोले- “आपको 2 पैसे की इज्जत देते हैं तो भी आप सिर पर चढ़ जाती हैं.” इस पर कुनिका ने साफ कहा कि उन्हें उनकी इज्जत की कोई जरूरत नहीं है. बहस यहीं खत्म नहीं हुई, अमाल ने कुनिका को “40 साल से रिटायर्ड” कह डाला.

अमाल ने कुनिका की फैमिली पर किया कमेंट

स्थिति तब और बिगड़ी जब अमाल ने कुनिका के परिवार को लेकर टिप्पणी की. कुनिका ने गुस्से में जवाब दिया, “तू अपनी फैमिली संभाल, तुझे भी पता है तेरी फैमिली में क्या चल रहा है.” यहां तक कि नेहल ने भी अमाल से कहा कि वह परिवार को बीच में न लाएं.

स्वामी ओम से हो रही अमाल की तुलना

इस पूरे ड्रामे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं और कई यूजर्स कह रहे हैं कि अमाल को तुरंत शो से बाहर किया जाना चाहिए. कुछ ने उनकी तुलना स्वामी ओम से कर दी, जिन्हें सीजन 10 में विवादों के कारण शो से निकाला गया था.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026