Bigg Boss 19: Amaal Mallik का गुस्सा फूटा, फरहाना को कहा ‘ड्रामा बंद करो’

Amaal-Farhana Fights: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच हुई जोरदार बहस ने घर का माहौल गरमा दिया। अमाल ने फरहाना पर ड्रामा करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी राय की जरूरत नहीं है।

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss Latest Episode: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का घर हमेशा ही ड्रामा और अनबन से भरा रहता है, लेकिन इस बार मामला इतना गरमा गया कि दर्शक भी हैरान रह गए। शुरुआत एक सामान्य बातचीत से हुई, जब तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और बसीर अली (Baseer Ali) आपस में चर्चा कर रहे थे। फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) भी उस चर्चा में अपनी राय रखने लगीं। घर के लिहाज से यह मामूली बात लग रही थी, लेकिन अमाल मलिक (Amaal Malik) को यह बिल्कुल रास नहीं आया।

अमाल ने कड़े लहजे में फरहाना को टोकते हुए कहा कि यह मामला केवल बसीर और तान्या के बीच है, इसमें किसी और की राय की जरूरत नहीं है। फरहाना ने शांतिपूर्वक अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह केवल अपनी समझ साझा कर रही थीं, लेकिन अमाल का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। उन्होंने फरहाना पर ताना मारते हुए कहा कि क्या वह बसीर की वकील हैं? जब फरहाना ने इंकार किया, तो अमाल और भड़क गए।

अमाल ने फरहाना पर लगाए आरोप

उनका गुस्सा इतना बढ़ा कि उन्होंने फरहाना पर ड्रामा करने का आरोप तक लगा दिया। अमाल ने कहा कि फरहाना हर बार ध्यान खींचने के लिए बीच में आती हैं और इस बार भी वही कर रही हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि कोई जरूरत नहीं है हर चीज पर पर्सपेक्टिव देने की, ये बहस तुम्हारी नहीं है। इस पर फरहाना ने पलटकर कहा कि तुम्हारा कोई पर्सपेक्टिव होता नहीं है।

Related Post

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सोशल मीडिया पर भी वायरल वीडियो

घर का माहौल इस बहस के बाद पूरी तरह बदल गया। फरहाना अपनी जगह समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन अमाल के गुस्से के आगे उनकी आवाज दब गई। बाकी घरवाले भी इस अचानक बढ़े विवाद को देखकर चुप रह गए। सोशल मीडिया पर इस झगड़े की खूब चर्चा हो रही है। कई लोग अमाल के रवैये को जरूरत से ज्यादा अग्रेसिव बता रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि फरहाना को दूसरों की लड़ाई में दखल देने से बचना चाहिए था।

Shraddha Pandey

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026