Categories: मनोरंजन

उड़ता पंजाब! चरस-अफीम की तस्करी कर रहा था ये मशहूर पंजाबी सिंगर, चेहरा छिपाकर सालों से भाग रहा था गायक, NCB ने कसा शिकंजा

Punjabi Singer Baaz Sran Arrested: पंजाबी सिंगर बाज सरन के खिलाफ एनसीबी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है।

Published by Preeti Rajput

Punjabi Singer Baaz Sran Arrested: मशहूर पंजाबी सिंगर जगसीर सिंह उर्फ बाज सरन के खिलाफ एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें अफीम की तस्करी के एक पुराने मामले गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि वह 36.150 किलोग्राम अफीम की तस्करी मामले से जुड़े हुए हैं। वह काफी समय से पुलिस और एनसीबी से मुंह छिपाकर भाग रहे थे। 

2016 में हुए थे भगोड़ा घोषित

साल 2016 में उन्हें ड्रग्स केस में भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सालों से इधर-उधर भागता फिर रहा है। इस बीच उसने सोशल मीडिया पर लोगों के सामने एक सिंगर के तौर पर पेश किया। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उसके अच्छे खासे फैंस है। इंस्टाग्राम पर 32 हजार से ज्यादा लोग उसे फॉलों करते हैं। 

Sunjay Kapur की मौत पर उठे सवाल! पुलिस ने कहा- ‘नेचुरल डेथ’, मां बोलीं- ‘यह मर्डर है’

50,000 का इनाम किया गया था घोषित

एनसीबी ने मई 2025 में उसके ऊपर बड़ा इनाम भी घोषित किया था। उसकी तस्वीर और जानकारी अखबारों में भी छपवाई गई थी। साथ ही जानकारी देने वालों को 50,000 का इनाम देने की बात भी कही गई थी। इसी कारण उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। सालों से वह अपनी पहचान और नाम बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह  कर रहा था। हरियाणा के सिरसा से बाज सरन को पकड़ गया है। जहां से सीधा उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: baaz sran

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026