Categories: मनोरंजन

Manika Vishwakarma: भारत की इस खूबसूरत हसीना के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज, पूरी दुनिया का सामने बढ़ाएंगी भारत की मान…जानें कौन है मनिका विश्वकर्मा?

Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma : मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सज चुका है। वह 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

Published by Preeti Rajput
Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma : भारत के राजस्थान के जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मनिका विश्वकर्मा ने जीत का हासिल कर ली है। उनके सिर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ब्यूटी पेजेंट का ताज सज चुका है। साल 2024 में मनिका को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के लिए चुना गया था। अब यहां जीत हासिल कर वह 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करची नजर आएंगी। यह प्रतियोगिता इस साल के लास्ट में आयोजित की जाने वाली है।

कौन है मनिका विश्वकर्मा

मनिका विश्वकर्मा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। वह राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रही हैं। वह शुरू से ही मॉडलिंग में करियर बनाने पर फोकस कर रही हैं। इस जीत के बाद मनिका ने अपनी खुशी खुलकर जाहिर की। उन्होंने अपने मेंटर्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि- इस मुश्किल सफर को तय करने के लिए उनके मेंटर्स ने उनकी काफी मदद की।

जीत के बाद क्या बोलीं मनिका विश्वकर्मा

मनिका विश्वकर्मा ने आगे कहा, “मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई। मैं दिल्ली आई और प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की ज़रूरत है। सभी की इसमें बड़ी भूमिका थी… मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस योग्य बनाया कि मैं आज हूँ। प्रतियोगिता सिर्फ़ एक क्षेत्र नहीं है, यह अपनी ही एक दुनिया है जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है।” बता दें कि मनिका Neuronova संस्था भी चलाती है जो मेंटल हेल्थ के लिए समर्पित है।

उर्वशी रौतेला ने दी बधाई

अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला कहती हैं, “प्रतियोगिता बहुत कठिन थी, लेकिन विजेता हमारे साथ है। यह मेरी दसवीं सालगिरह भी है। हमें बहुत खुशी है कि वह विजेता बनीं। वह मिस यूनिवर्स में हमें ज़रूर गौरवान्वित करेंगी।”

Achyut Potdar Passed Away: अरे कहना क्या चाहते हो…3 Idiots में प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले Achyut Potdar का हुआ निधन, शोक में डूब गया…

Related Post
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026