Categories: मनोरंजन

किस सिंगर ने कहा ‘ मुझे नहीं पसंद है चमचागीरी ‘

'डांडिया क्वीन' के नाम से जानी वालीं सिंगर फाल्गुनी पाठक को कौन नहीं जानता होगा, हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें चमचागीरी और किसी का इंतजार करना पसंद नहीं है.

Published by DARSHNA DEEP

Falguni Pathak: फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक, जिन्हें ‘डांडिया क्वीन’ के नाम से जाना जाता है,उन्होंने कई सुपरहिट गानों  जैसे ‘मैंने पायल है छनकाई’ और ‘याद पिया की आने लगी’ से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. नवरात्रि में उनकी लाइव परफॉर्मेंस की फीस लाखों में होती है. हालांकि, इतने बड़े नाम होने के बावजूद भी वह कभी बॉलीवुड में क्यों नहीं आईं, इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है. 

इंटरव्यू में फाल्गुनी पाठक ने किया खुलासा

फेमस युट्यूबर राज शमानी को दिए अपने इंटरव्यू में फाल्गुनी से जब यह सवाल पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड के लिए क्यों नहीं गाया, जबकि उन्हें कई ऑफर्स मिले होंगे, तो उन्होंने इसके पीछे की कई वजहें बताई. 

फाल्गुनी अपनी आवाज़ को मानती हैं ‘सॉफ्ट’

फाल्गुनी ने कहा कि उन्हें हमेशा से ऐसा लगता था कि उनकी आवाज़ बॉलीवुड गानों के लिए नहीं बनी है. उन्होंने बताया कि उनकी आवाज़ बेहद ही सॉफ्ट है, जिसमें किसी प्रकार का कोई वेरिएशन्स नहीं है.

Related Post

चापलूसी और इंतज़ार नहीं करती हैं पसंद

उन्होंने पॉडकास्ट में आगे बताया कि बॉलीवुड के काम करने के तरीके को भी एक वजह बताया. उन्होंने ने साफ कहा कि वह चापलूसी करना या किसी के पीछे-पीछे घूमना पसंद नहीं करतीं है.  साथ ही कहा कि “मेरा जो चल रहा है मैं उसी में ही खुश हूं” उन्होंने आगे बताया कि पहले के समय में बॉलीवुड में काम पाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर्स से मिलना पड़ता था और घंटों स्टूडियो में उनका इंतज़ार करना पड़ता था. फाल्गुनी ने कहा कि यह उनके स्वभाव में नहीं है.

15 साल की उम्र में मां का हुआ था निधन

उन्होंने इंटरव्यू में बताते हुए कहा कि जब वो सिर्फ 15 साल की थी तब उनकी मां का निधन हो गया था. उन्होंने बताया कि कॉलेज शुरू हुआ ही था कि मुझे खबर मिली थी की मेरी मां को दिल का दौरा पड़ा है, जिससे उनका निधन हो गया है. फाल्गुनी आगे बताती हैं की वो अपनी मां के बेहद की करीब थीं. 

हिंदी सिनेमा में खुद दम पर पहचान बनाने वालीं फाल्गुनी पाठक के गानों को हर कोई पसंद करता है. आज भी हर जगह उनकी गाने बजाए जाते हैं.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026