Categories: मनोरंजन

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता: बचपन से लेकर संपत्ति विवाद तक

अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Bollywood Karishma Kapoor) और उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के रिश्तों के बारे में तो सभी जानते होंगे, पर क्या आप जानते हैं कि एक दौर में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने संजय कपूर को अपना परफेक्ट पार्टनर (Perfect Partner) भी बताया था.

Published by DARSHNA DEEP

Karishma and Sanjay Kapoor:अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor)का रिश्ता बचपन से जुड़ा हुआ था और उनके परिवारों में भी गहरा संबंध था. लेकिन, उनकी शादी का अंत तलाक और कड़वे आरोपों  के साथ हुआ. संजय कपूर की हाल ही में हुई मौत के बाद, उनके परिवार और करिश्मा के बच्चों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है, अपने दिवंगत पिता की संपत्ति को लेकर एक्ट्रेस के दोनों बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के दरवाजे़ पर दस्तक दी है. 

बचपन की दोस्ती और पारिवारिक संबंध

करिश्मा और संजय की शादी से पहले करिश्मा ने एक इंटरव्यू में संजय को अपना परफेक्ट पार्टनर (Perfect Partner) भी बताया था. उन्होंने कहा था कि उनकी शादी एक लव-कम-अरेंज मैरिज थी, क्योंकि वे दोनों बचपन के दोस्त थे. साथ ही उन्होंने आगे बताया कि उनकी मां बबीता, और उनकी होने वाली सास के बीच 35 साल पुराना गहरा संबंध था. दरअसल, बबीता ने अपनी 1968 की फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ (Haseena Maan Jaaegi) की शूटिंग संजय के पैतृक घर में ही की थी. 

शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे से लिया तलाक

साल 2003 में करिश्मा और संजय ने शादी की थी. इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुए. हालांकि, यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और साल 2016 में उनका तलाक (Divorce) हो गया. तलाक के समय दोनों ने एक-दूसरे पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए. करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और मारपीट का आरोप लगाया, जबकि संजय ने करिश्मा पर पैसे के लिए शादी करने का आरोप लगाया था. 

Related Post

सुलह के बाद फिर से हुआ संपत्ति विवाद

तलाक के बाद, संजय कपूर ने करिश्मा को 70 करोड़ रुपये की एलिमनी (Alimony)और अपना पुश्तैनी (Ancestral Home) घर दिया. इसके अलावा, उन्होंने बच्चों के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड (Bond)भी खरीदे थे, लेकिन समय के साथ, दोनों के बीच रिश्ते सुधरे और मिलकर बच्चों की देखभाल करने लगे थे. 

हालांकि, 12 जून 2025 को संजय कपूर की हार्ट अटैक से अचानक मृत्यु हो गई. उनकी मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया. संजय की वसीयत सामने आने पर करिश्मा के बच्चों ने उसे नकली बताकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. फिलहाल, यह मामला अदालत में चल रहा है और संजय कपूर की मां, उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव और करिश्मा के बच्चे इस संपत्ति को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026