Categories: मनोरंजन

करिश्मा कपूर की एक्स सास ने लगाए एक के बाद एक कई गंभीर आरोप, आखिर कौन हड़पना चाहता है संजय कपूर की संपत्ति? असली वारिस कौन?

Sanjay Kapoor Property Dispute : करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून, 2025 को पोलो खेलते हुए मौत हो गई थी। संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनकी मां रानी कपूर ने सोना बीएलडब्ल्यू को पत्र लिख कुछ लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Published by Preeti Rajput

Sanjay Kapoor Property Dispute : दिवंगत संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। हाल ही में उनकी मां रानी कपूर ने सोना बीएलडब्ल्यू के बोर्ड को पत्र लिखकर 25 जुलाई को होने वाली कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने अपने बेटे की ‘संदिग्ध और अचानक’ मौत के बाद इस बैठक के आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई है। 

संजय कपूर की मां ने लिखा पत्र

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि- यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। उनके बेटे संजय की मौज संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। मुझसे शोक की स्थिति में कई दस्तावेजों पर साइन करने को मजबूर किया गया। मैं मेरे बेटे के जाने के बाद पूरी तरह से असहाय हो चुकी हूं। मुझे संभालने वाला भी कोई नहीं है। मैंने कई बार उन दस्तावेजों का कॉपी मांगी जिनपर मुझसे साइन कराए गए। लेकिन किसी ने भी मुझे वह कॉपी नहीं थीं। यहां तक की मुझे अपने बैंक खातों तक भी जाने नहीं दिया गया। मैं अब किसी और पर निर्भर रहने को मजबूर हो गई हूं। 

रिलीज से पहले ही लीक हुई War 2 की कहानी, कियारा के हाथों में Hritik Roshan की जान, मेकर्स से हो गई ये बड़ी गलती!

Related Post

संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

रानी कपूर ने आगे आरोप लगाया कि- दुख की घड़ी में कुछ लोग उनके परिवार की संपत्ती पर कब्जा करना चाहते हैं। वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति एकमात्र उत्तराधिकारी बची हुई हैं। अगर मुझे समय रहते जानकारी मुहैया नहीं कराई गई तो यह विश्वासघात का एक स्पष्ट उदाहरण होगा। मैं कपूर परिवार की मुखिया और कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक के तौर पर लिख रही हूं। 

राजनीति में अपनी धाक जमाने वाले Chirag Paswan बॉलीवुड में थे फुस्स! पहली फिल्म ही बन गई थी आखिरी

12 जून को हुई थी संजय कपूर

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून, 2025 को पोलो खेलते हुए मौत हो गई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। संजय की मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026