Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने खारिज की 10 करोड़ की एलिमनी की अफवाह, कहा- मेरी छवि खराब करने की कोशिश

Jyoti Singh Denies Alimony Claims: ज्योति सिंह ने 10 करोड़ की एलिमनी की खबरों को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी. अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक स्टोरी शेयर कर इस बात को खारिज किया है.

Published by Shraddha Pandey

Jyoti Singh alimony: हाल ही में भोजपुरी जगत और सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चा हुई कि ज्योति सिंह (Jyoti Singh) अपने पति पवन सिंह (Pawan Singh) से तलाक के लिए 10 करोड़ की एलिमनी मांग रही हैं. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और फैंस के बीच सवाल उठने लगे. इसके बाद ज्योति सिंह का इसपर रिएक्शन आया है.

ज्योति ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया कि ये सब अफवाह और झूठ है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की और लिखा कि उन्होंने कभी 10 करोड़ की मांग नहीं की है. उनका कहना है कि यह झूठ उनकी इमेज खराब करने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश है.

ज्योति ने आगे कहा कि वह इस तरह की अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेंगी और जल्द ही लीगल कार्रवाई भी करेंगी. उन्होंने फैंस से अपील की कि इस मामले में बिना पुष्टि किए किसी भी खबर पर विश्वास न करें.

तलाक की खबरों के बीच ज्योति का पोस्ट

पिछले कुछ समय से पवन और ज्योति का नाम अक्सर विवादों में लिया जा रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में उनके तलाक को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं. ऐसे में ज्योति का यह स्टेटमेंट उनके फैंस और लोगों के लिए एक बड़ा क्लियर मैसेज है कि वह किसी भी तरह के झूठे आरोपों को मानने या सहने वाली नहीं हैं.

Related Post

इमेज खराब करने की कोशिश

इस मामले में सोशल मीडिया पर भी ज्योति के सपोर्ट में कई फैंस और लोग सामने आए हैं. उन्होंने लिखा कि किसी की इमेज खराब करने के लिए अफवाह फैलाना सही नहीं. वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह मामला जल्द ही कोर्ट तक भी पहुंच सकता है, क्योंकि ज्योति ने पहले ही लीगल कार्रवाई का एलान कर दिया है.

एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं पति-पत्नी

वहीं, दूसरी ओर पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद राजनीतिक रंग भी ले चुका है. पवन के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों के बीच दूरी और बढ़ गई है. ज्योति का कहना है कि पवन सिंह अब रिश्ते को एक और मौका देने के लिए तैयार नहीं हैं. वो उन्हें छोड़ना चाहते हैं. वहीं, पवन सिंह का कहना है कि ज्योति यह सब बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी के तहत कर रही हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026