‘1 रुपये की माचिस 65 में बेची’, Bigg Boss 19 की Tanya Mittal ने ऐसे बनाया करोड़ों का बिजनेस

Tanya Mittal Millionaire Story: तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में एंट्री के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. कभी अपने कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स तो कभी अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताकर उन्होंने लोगों के साथ अपना एक अलग ही कनेक्शन बना लिया.

Published by Shraddha Pandey

Tanya Mittal Matchbox Business: तान्या मित्तल (tanya Mittal) ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में एंट्री मारते ही सुर्खियों में छा गई हैं. अपने आपको करोड़पति बताने वाली तान्या ने अपने अनोखे स्टेटमेंट्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ग्वालियर में 150 बॉडीगार्ड, 800 स्टाफ और एक सेवन स्टार होटल जैसे घर होने का दावा करने वाली तान्या ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग्स झेली. उन्होंने ये भी बताया कि अपने बिजनेस की शुरुआत कैसे की थी.

तान्या बताती हैं कि उन्होंने 1 रुपये के माचिस बॉक्स से अपने छोटे से बिजनेस को शुरू किया था. 1 रुपये के मैचबॉक्स को उन्होंने 65 रुपए में बेचा. हालांकि, इस काम में उन्हें फायदा तो मिला लेकिन फिर एक बार लगा जैसे सब गड़बड़ हो गया.

एक पुराने TEDx टॉक वीडियो में तान्या ने अपने स्टार्टअप को लेकर बात की. उन्होंने करीब 6 साल पहले मिस एशिया का खिताब जीता था. इसके लिए उन्होंने एक हफ्ते में 4 किलो वजन कम किया था.

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

तान्या के काम में थी क्रिएटिविटी

बिजनेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ‘ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट नहीं खरीदते, वो प्यार और क्रिएटिविटी खरीदते हैं.’ यही मैजिक था जिसने 6 महीनों में 20,000 ग्राहक जोड़ दिए.  लेकिन उनका सफर हमेशा स्मूथ नहीं था. तान्या ने खुलासा किया कि, ‘एक बार 30 पार्सल टूट गए थे, मुझे पैसे वापस देने पड़े, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. अगले दिन कूरियर ऑफिस जाकर खुद पैकेजिंग सीखी और सब सही किया.’ यही जज्बा उन्हें बाकियों से अलग करता है.

बिजनेसवुमन नहीं इंस्पिरेशन हैं तान्या

आज तान्या मित्तल सिर्फ एक बिजनेसवुमन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उनका कहना है, “अगर आइडिया क्रिएटिव हो और मेहनत 100% हो, तो कोई भी छोटा स्टार्टअप बड़ा मुकाम छू सकता है.”

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

हैंडमेडलव से लाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान

उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने के पीछे की वजह भी बताई और कहा कि, जब हैंडमेडलव (अपनी गिफ्टिंग कंपनी) की शुरुआत हुई तो मुझे लगा कि लोगों के साथ एक प्रॉबलम है वो एक-दूसरे के चेहरे पर मुस्कान नहीं ला पाते. मैंने उन यंगस्टर्स को टारगेट किया जो रिलेशनशिप में थे, और उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026