शर्लिन चोपड़ा ने उतारा ‘सीने का बोझ’, हटवा दिए ब्रेस्ट इम्प्लांट, कही दी ऐसी बात

शर्लिन चोपड़ा ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट इम्प्लांट की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं. अब उन्होंने ये इम्प्लांट हटवा लिए हैं.

Published by Kavita Rajput

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra)ने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा दिए हैं. शर्लिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा करते हुए लोगों को अपनी हेल्थ का ख्याल रखने और दिखावे की जिंदगी से दूर रहने की अपील की है. शर्लिन ने अपनी पोस्ट में एक लंबे चौड़े नोट के साथ अपनी बॉडी से रिमूव किए गए सिलिकॉन इम्प्लांट की तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने लिखा, ये भारी बोझ मेरे सीने से हट चुका है. ये 825 ग्राम का एक इम्प्लांट है. अब मैं तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं. देश की युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया देखकर गलत प्रभाव में न पड़ें और बाहरी खूबसूरती पाने के लिए की चाहत में अपनी बॉडी से कोई खिलवाड़ न करें. 

A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

शर्लिन बोलीं, भीड़ का हिस्सा नहीं बनें

शर्लिन ने आगे लिखा, आपको जो भी करवाना हो, उसकी अच्छाई-बुराई को कंसीडर करके करें, अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट्स के साथ पहले डेप्थ में पूरा डिस्कशन करें, कोई जल्दबाजी नहीं करें, भीड़ का हिस्सा बिलकुल न बनें.अपनी ऑथेंटिसिटी और असलीपन की हिफाजत करें. 

Related Post

डॉक्टर्स को कहा धन्यवाद

शर्लिन ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरा मानना है कि लाइफ में इतने अतिरिक्त बोझ लेकर जीने का कोई मतलब नहीं है. ये मेरा पर्सनल ओपिनियन है. मैं बेहद अनुभवी डॉक्टर्स की टीम को धन्यवाद कहती हूं जिन्होंने मेरी ब्रेस्ट एक्स्प्लांट सर्जरी

A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

को बहुत ही बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया. शर्लिन ने एक और पोस्ट में ये भी कहा कि सिलिकॉन फ्री होने के बाद वो अब हीलिंग और रिकवरी की राह पर हैं. उन्हें ब्रेस्ट इम्प्लांट हटने से बेहद राहत महसूस हो रही है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026