जब Sapna Chaudhary के साथ नशे में धुत्त शख्स ने की ओछी हरकत, देखिए फिर क्या हुआ?

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी से भीड़ का फायदा उठाकर कई बार बदसलूकी की कोशिश भी हुई है जिसका एक वीडियो वायरल हो गया था.

Published by Kavita Rajput

Sapna Chaudhary dance video: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) का नाम कौन नहीं जानता. अपने टैलेंट के दम पर सपना ने लंबा सफर तय किया है. अपनी डांस परफॉरमेंस से वो लाखों दिलों पर राज करती हैं. वो जहां भी जाती हैं, लोग उनके डांस की तारीफ करते नहीं थकते. किसी भी जलसे में परफॉर्म करके सपना समां बांध देती हैं हालाँकि कई बार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जिससे उन्हें गुस्सा आ जाता है. 

जब शख्स ने की घटिया हरकत, सपना ने दिखाई आंख
पब्लिक इवेंट्स में परफॉर्म करते हुए सपना को कई बार छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ता है. कुछ साल पहले सपना के साथ ऐसी ही एक घटना घटी थी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना कई मर्दों के बीच हरियाणवी गाने तेरे मुंह पर सूट गिरेगा पर लाल सूट पहनकर ठुमके लगा रही हैं तभी एक नशे में धुत्त शख्स उनपर पैसे लुटाने के बहाने उनके पास आने की कोशिश करता है. सपना उसकी नीयत भांप जाती हैं और उसे पीछे हटने का इशारा करती हैं. इसके बाद सपना अपने बॉडी गार्ड से भी उस शख्स को हटाने का इशारा करती हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपना को ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आती और उनकी आंखों से उनका गुस्सा जाहिर हो जाता है. लेकिन अच्छी बात ये होती है कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी सपना अपनी डांस परफॉरमेंस बंद नहीं करती हैं और एक ट्रू परफ़ॉर्मर की तरह बिना किसी शिकन के गाने पर मस्त डांस करती रहती हैं. 

Related Post

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ को मिले थे 61 करोड़ व्यूज
आपको बता दें कि सपना के कई गाने जैसे गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मीडियम पढ़ी, तेरी नाची नाचूं सू औऱ चेतक काफी फेमस हैं. यूट्यूब पर सपना के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर 61 करोड़ व्यूज हैं. सपना को अपने डांस के दम पर मिली पॉपुलैरिटी ने ही बिग बॉस 11 में बतौर कंटेस्टेंट जगह दिलवाई थी. सपना ने 2020 में हरियाणवी सिंगर वीर साहू से गुपचुप शादी कर ली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी भी छुपाकर रखी थी और बेटे के जन्म के कुछ महीनों बाद खुलासा किया था कि वो मां बन चुकी हैं. इसके बाद वो एक और बेटे को जन्म दे चुकी हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026