Rise and Fall: क्या Yuzvendra Chahal से तलाक के बदले मिले 4.75 करोड़, धनश्री ने दिया ऐसा जवाब

धनश्री और चहल ने 2020 में शादी की थी लेकिन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. आख़िरकार फरवरी 2024 में इन्होंने तलाक ले लिया.

Published by Kavita Rajput

Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) जब से रियलटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) का हिस्सा बनी हैं, तब से वह मौका पाते ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ अपने तलाक पर बात करने का बहाना ढूंढ ही लेती हैं. हाल ही में धनश्री ने एक बार फिर ऐसा ही किया. उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ अपने तलाक और उससे मिलने वाली एलिमनी के बारे में बात की.

क्या धनश्री ने ली करोड़ों की एलिमनी?

कुछ महीनों पहले धनश्री और चहल का जब तलाक हुआ था तो मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि धनश्री ने 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी तलाक के बदले ली थी. तलाक की आखिरी सुनवाई के दौरान चहल ने जो टीशर्ट पहनी थी, उसके जरिए भी उन्होंने एलिमनी की तरफ ही इशारा करते हुए धनश्री को कठघरे में खड़ा किया था. चहल की टीशर्ट पर लिखा था, अपने शुगर डैडी खुद बनो. इसके बाद तो एलिमनी की रकम को लेकर धनश्री और ज्यादा ट्रोल हो गई थीं.

Related Post

राइज एंड फॉल में धनश्री ने एलिमनी से जुड़े विवाद पर कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. धनश्री बोलीं, हमारी शादी चार साल टिकी. उसके पहले 6-7 महीने हमने डेटिंग की. एलिमनी पर हुए विवाद पर धनश्री बोलीं, जब आप ये सब होते हुए देखते हो तो आपको बुरा लगता है. इसकी जरूरत थी नहीं, ये सब कुछ भी सही नहीं है. मुझे समझ नहीं आता कि उसने (चहल)ने ऐसा क्यों किया?मैंने हमेशा सम्मान बनाए रखा और मैं इसी में यकीन करती हूं. अब मुझे नहीं लगता कि मैं किसी और को कभी डेट कर पाऊंगी.

धनश्री शो में फूट-फूटकर रोयीं

ये पहला मौका नहीं है जब धनश्री ने चहल से अपने तलाक के बारे में बात की हो. इससे पहले उन्हें शो की कंटेस्टेंट अहाना कुमरा ने भी इसी वजह से खरी खोटी सुनाई थी. अहाना ने आरोप लगाए थे कि धनश्री तलाक के नाम पर आंसू बहाकर हमेशा विक्टिम कार्ड खेलती हैं. उन्होंने धनश्री के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए थे जिसके बाद धनश्री फूट-फूटकर रोई थीं और उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दे डाली थी.

बता दें कि धनश्री और चहल ने 2020 में धूमधाम से शादी की थी लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. आख़िरकार फरवरी 2024 में इन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. तलाक के बाद चहल का नाम आरजे माहवश से जुड़ने लगा है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026