Bigg Boss 19: तान्या संग रोमांटिक हुए अमाल, उर्फी ने झट से कर दिया ऐसा कमेंट, फैंस ले रहे मजे

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के वीकेंड का वार में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के रोमांटिक डांस ने लोगों को खूब एंटरटेन किया. शो का लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद ने भी एंट्री ली है. उर्फी जावेद की एंट्री से घर का पूरा माहौल बदल गया है.

Published by Shraddha Pandey

Uorfi Javed In BB19: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) हमेशा ही दर्शकों के लिए धमाका लेकर आता है. इस बार का एपिसोड भी किसी चौंकाने वाले ट्विस्ट से कम नहीं था. अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो किसी सरप्राइज से कम नहीं. दरअसल, अब बीबी हाउस में उर्फी जावेद ने एंट्री मारी है. उर्फी की एंट्री के साथ ही घर का पूरा माहौल बदलता नजर आ रहा है.

वायरल हो रहे इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि उर्फी कंटेस्टेंट्स से अलग अलग टाक्स करवाती दिख रही हैं. इस बीच घर के अंदर पनप रहा एक प्यारा सा कपल भी लाइमलाइट में आ गया. हम बात कर रहे हैं अमाल और तान्या की. जी हां, तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और अमाल मलिक (Amaal Mallik) के बीच रोमांटिक डांस ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींच लीं. अमाल ने तान्या के लिए एक रोमांटिक गाना गाया और दोनों ने साथ में डांस किया. इस दौरान तान्या काफी शर्माती हुई नजर आईं. उनके इस पल ने दर्शकों और घरवालों दोनों में ही चर्चा का माहौल बना दिया.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

उर्फी ने खूब की अमाल और तान्या संग मस्ती

लेकिन, इस बीच उर्फी जावेद ने दोनों के कपल डांस पर खूब मजे लिए. उन्होंने तान्या को कहा कि ये तो ब्लश कर रही है. इसके बाद उर्फी ने घरवालों से टास्क करवाना शुरू किया और माहौल को पूरी तरह से बदल दिया. घर के अंदर रोमांच और ड्रामा का लेवल अचानक बढ़ गया. प्रोमो देखने के बाद लगता है कि दर्शकों के लिए यह एपिसोड काफी एंटरटेनिंग साबित होने वाला है. 

अमाल-तान्या का रिश्ता सच या स्ट्रैटेजी?

तान्या और अमाल के बीच की नजदीकियों को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं. क्या यह सिर्फ दोस्ती का नया पहलू है या कुछ और? दर्शक अब वीकेंड का वार के इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. देखना दिलचस्प होगा कि तान्या और अमाल के बीच का यह पल आगे कैसे बढ़ता है और उर्फी की एंट्री घर के डायनेमिक्स को कैसे बदलती है?

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026