Categories: मनोरंजन

War 2 OTT Release थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी “वॉर 2”, जाने किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

War 2 OTT Release : सिनेमाघरों में आतंक मचा रही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर (JR NTR) की फिल्म “वॉर 2” (War 2) अब जलद ही थिएटर से उतरकर Ott पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म वॉर 2 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा।

Published by chhaya sharma

War 2 OTT Release : 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर (JR NTR) की फिल्म “वॉर 2” (War 2) ने थिएटर पर काफी धमाल मचाया और अपने धंसू सीक्वेंस से हर किसी को खुश कर दिया है। ओपनिंग वीकेंड में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 164 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड की कमाई की बात करते तो यह 245 करोड़ से ज्यादा की थी, यही वजह है कि वॉर पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस कमाल कर दिया और ओपनिंग वीकेंड शानदार बना दिया। 

किस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म “वॉर 2” (War 2 Release In Which Ott Platform)

फिल्म “वॉर 2” के थिएटर से उतर कर जल्दी ही ओटीटी रिलीज (War 2 OTT Release) होने की खबरें आ रही हैं और जो कोई भी ये फिल्म सिनेमाघर में नहीं देख पाया, वो अब ओटीटी पर फिल्म “वॉर 2” का इंतेजार कर रहा है और हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (JR NTR) की  यह मोस्ट अवेटेड मूवी कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। तो हम आपको बता दें कि जागरण न्यू मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार वॉर 2 से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पार्टनर की डील पहले ही हो गई है। खबरें है कि वॉर के सीक्वल को Ott प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा।

Related Post

किस दिन ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म “वॉर 2” (film “War 2” Released Date On OTT Platform)

फिल्म “वॉर 2” के ओटीटी रिलीज की जानकारी आपको प्री और पोस्ट क्रेडिट सीन्स में आसानी से देखने को मिल जाएगी। फिलहाल फिल्म “वॉर 2” ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी, इसकी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म “वॉर 2” को दीवाली के खास मौके पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग किया जाएंगा। बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट का कहना था कि फिल्म “वॉर 2” इंडिया में अपने ओपनिंग वीकेंड में कम से कम 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी, जिसपर ये मूवी खड़ी नहीं उतरी। मोटे बजट में बनी यशराज फिल्म्स की ये फिल्म फिल्म “वॉर 2” थोड़ी कमजोर पढ़ गई है। ऑडियंस और क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी गई है। 

chhaya sharma

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026