Categories: मनोरंजन

कभी किया मर्दों के दिलों पर राज! फिर अचानक गायब हुई ये हसीना, आज श्मशान घाट को बनाया अपना ठिकाना, सालों बाद इतनी बुरी हालत में मिली एक्ट्रेस

Bollywood Actress Sheela: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सड़क किनारे बदहाल हालत में दिखाई देती है, जिसे देखकर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तरुण मिश्रा उसकी मदद के लिए आगे आते हैं।

Published by

Bollywood Actress Sheela: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सड़क किनारे बदहाल हालत में दिखाई देती है, जिसे देखकर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तरुण मिश्रा उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। बातचीत में महिला बताती है कि वह कभी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं और उनका नाम शीला है।

बॉलीवुड फिल्मों में किया काम

शीला बताती हैं कि वह एक समय में फिल्मों का हिस्सा रही हैं, लेकिन पिता की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। भावुक होते हुए वह कहती हैं कि उनके पास अब न तो रहने का ठिकाना है और न ही कोई सहारा। बारिश में भीगते हुए और भूख से जूझते हुए वह श्मशान घाट में समय बिताती हैं। वह कहती हैं, “अब तो मरने का टाइम आ गया है… लोग मुझे पागल समझते हैं।”

पुलिस की मदद से वृद्धाश्रम पहुंची शीला

इन्फ्लुएंसर तरुण मिश्रा, जो अक्सर ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, ने पहले तो शीला के लिए खाना मंगवाया और फिर पुलिस की मदद से उन्हें एक वृद्धाश्रम पहुंचाया। वहां उन्हें नहलाया गया, बाल कटवाए गए और अच्छे कपड़े पहनाए गए। नए कपड़े पहनने और साफ-सुथरी हालत में आने के बाद शीला काफी भावुक हो गईं और अपनी सुरीली आवाज में ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ सहित कई गाने गुनगुनाने लगीं। इस घटना के दो वीडियो तरुण मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा और सराहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शीला ने बॉलीवुड की किन फिल्मों में काम किया था और उनकी यह हालत कैसे हो गई। लेकिन उनका दर्द और उनके शब्द कई दिलों को छू रहे हैं।

Related Post

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026