“जॉली एलएलबी 3” एक मजेदार और विचारोत्तेजक फिल्म, जोड़ी ने एक बार फिर से हंसाने पर किया मजबूर

फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म जॉली 'एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ-साथ अरशद वारसी (Arshad Varsi) भी हैं. फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. जिन्होंने अब तक ये फिल्म नहीं देखी क्या उन्हें ये मूवी देखनी चाहिए.

Published by DARSHNA DEEP

Film Jolly LLB 3: निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइजी (Courtroom drama franchise) ‘जॉली एलएलबी 3’ के साथ एक बड़ा बदलाव किया है. इस बार, फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण दो जॉली अक्षय कुमार के जॉली मिश्रा और अरशद वारसी के जॉली त्यागी को एक ही अदालत में आमने-सामने लाना है. यह टकराव न केवल हंसी, और भावनाओं का मिश्रण पेश करता है, बल्कि दर्शकों को एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देता है. 

अक्षय और अरशद की जुगलबंदी

साल 2013 की पहली ‘जॉली एलएलबी’ (Jolly LLB) में अरशद वारसी के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी, लेकिन साल 2017  में अक्षय कुमार ने उनकी जगह ले ली थी. जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां देखने को मिली थी. इसी बदलाव से अभिनेता अरशद वारसी ने नाराजगी जताई थी. अब, ‘जॉली एलएलबी 3′(Jolly LLB 3) ने इस विवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. दर्शक उनकी आपसी जुगलबंदी (Duet) को बड़े पर्दे पर बेहद पसंद कर रहे हैं. 

Related Post

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक किसान परिवार पर आधारित है, जो अपनी जमीन बचाने के लिए काफी संघर्ष कर रहा है. दबंगों और भ्रष्ट नेताओं के कारण किसान आत्महत्या कर लेता है. उसकी विधवा पत्नी न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती है. शुरुआत में, दोनों जॉली अलग-अलग पक्षों से लड़ते हैं, लेकिन बाद में वे मिलकर काम करते हैं, जिससे कोर्टरूम ड्रामा और भी मनोरंजक हो जाता है. 

निर्देशन और अभिनय

निर्देशक सुभाष कपूर ने कोर्टरूम ड्रामा को व्यंग्य और हास्य के साथ (Skillfully) प्रस्तुत किया है. अक्षय और अरशद की जुगलबंदी बेहतरीन है, और उन्होंने किसानों के मुद्दे को प्रभावी ढंग से पेश किया है.  फिल्म मनोरंजन और सामाजिक संदेश का अच्छा मिश्रण है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026