Categories: मनोरंजन

Elvish Yadav के घर फायरिंग केस में हासिल हुई बड़ी कामयाबी, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Elvish Yadav House Firing Case: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published by Preeti Rajput

Elvish Yadav House Firing Case: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में गुरुग्राम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है।

एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने फरीदाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग करने वाले अपराधियों के लिए के लिए बाइक का इंतजाम किया था। इस आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी से हिरासत में लिया है। 

न्यायिक हिरासत में दूसरा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव के घर पर फायरिंग केस में पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम जतिन है। इसकी उम्र लगभग 24 साल है। वह 2 महीने से गुरुग्राम में रैपीडो में अपनी मोटरसाइकिल लगाकर सवारियों को छोड़ता था। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

पहले भी एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद से एक आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया था। इस आरोपी का नाम इशांत उर्फ गांधी है। इस आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी के पैर पर गोली लगी थी। 

Related Post

Mera Naam Joker: राज कपूर का वो सपना जो फ्लॉप हुआ, मगर बाद में बनी क्लासिक कल्ट फिल्म

किसने ली थी हमले की जिम्मेदारी?

गौरतलब हो कि 17 अगस्त को यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम में उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। यह फायरिंग सुबह करीब 5 बजे की गई थी। जब बाइक सवार बदमाशों ने 10 से 12 राउंड घर पर फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी।

Shehnaaz Gill के भाई को मृदुल की बहन ने दिखाया आईना, Bigg Boss 19 शुरू होने से पहले ही हो गया पंगा!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: Elvish Yadav

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026