Categories: मनोरंजन

Don 3: मेकर्स का बड़ा खेल! अमिताभ, शाहरुख और रणवीर की तिकड़ी पर टिकी नजरें

Amitabh-Shahrukh Joins Don 3: 'डॉन 3' में रनवीर सिंह के साथ अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान को कास्ट करने की खबरें चल रही है। अगर यह संभव हुआ, तो यह तीन पीढ़ियों का ऐतिहासिक मिलन साबित होगा।

Published by Shraddha Pandey

Shah rukh-Amitabh In Don 3: बॉलीवुड स्क्रीन पर एक ऐतिहासिक मंजर नजर आने वाला है। डॉन 3 (Don 3) के सेट पर तैयार हो सकता है तीन ‘Don’ का महायुद्ध! रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अगली कड़ी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को भी शामिल करने की कोशिश हो रही है। इस खबर ने डॉन फ्रैंचाइजी के फैंस के बीच जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। 

1978 में अमिताभ बच्चन ने इस किरदार को क्लासिक बनाया, फिर 2006 और 2011 में शाह रुख खान ने उसे नई जान दी। अब रणवीर सिंह ने ‘Don’ की गद्दी संभाली है। अगर इस बार ये दोनों दिग्गज लौटते हैं, तो यह एक जादुई पल की तरह होगा, जो सिर्फ दृश्य ही नहीं, इतिहास बन जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों सुपरस्टार्स इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ऑफिसियल कंफर्मेशन नहीं आया है। इस बीच, सहायक कलाकारों में भी बदलाव की खबरें चल रही हैं। विक्रांत मैसी पहले जुड़े थे लेकिन अब करणवीर मेहरा पर विचार किया जा रहा है, जबकि कियारा आडवाणी के स्थान पर शार्वरी के शामिल होने की चर्चा भी है।

Related Post

फरहान अख्तर संभालेंगे जिम्मेदारी

फिल्म की जिम्मेदारी फरहान अख्तर के कंधों पर है, जिन्होंने 2006 में फ्रैंचाइजी को रीबूट कर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। ‘Don 3’ को अब “सबसे बड़ा और बोल्ड” एडिशन बताया जा रहा है, जहां नया, पुराना और क्लासिक साथ-साथ स्क्रीन पर चमकेंगे। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह रिपोर्ट्स सच हो पाएगी? अगर सच हुआ तो यह बॉलीवुड की एक धमाकेदार सिनेमाई मुलाकात होगी।

फिल्म के गाने हैं सुपरहिट

बता दें फिल्म का गाना खईके पान बनारस वाला लोगों को आज तक एंटरटेन कर रहा है। चाहे अमिताभ हों या शाहरुख दोनों ही सितारों ने इसे बखूबी निभाया था। यही वजह है कि इतने सालों बाद भी ये गाना एवरग्रीन गानों की लिस्ट में दर्ज है। वहीं, दोनों की एक्टिंग ने भी फैंस का काफी मनोरंजन किया। अब अगले पार्ट में रणवीर सिंह से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वो इस कहानी को आगे किस अंदाज में ले जाते हैं?

Shraddha Pandey

Recent Posts

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026