The Family Man 3 को टक्कर देने आ रही है The Bengal Files, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

The Bengal Files OTT: विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स भी उसी दिन ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जिस दिन मनोज बाजपेयी की मच अवेटेड सीरीज द फैमिली मैन का सीजन 3 आ रहा है. द फैमिली मैन 21 नवंबर से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाला है.

Published by Prachi Tandon

The Bengal Files OTT Release Date: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में हिंसा, दंगों और नरसंहार की झकझोर देने वाली कहानी दिखाई गई है. साथ ही फिल्म में दावा किया गया है कि इसे जानबूझकर नेताओं और राजनेताओं ने इग्नोर किया है. द बंगाल फाइल्स जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इसे ऑडियंस का मिक्स रिस्पांस मिला था. लेकिन, फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. 

कब और कहां रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स?

सिनेमाघरों में जो लोग द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) नहीं देख पाए थे उनके लिए यह गुडन्यूज है कि नवंबर के आखिरी में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. जी हां, द बंगाल फाइल्स 21 नवंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम होगी. बता दें, अनुपम खेर स्टारर द बंगाल फाइल्स की ओटीटी रिलीज का आज यानी 8 नवंबर को मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है.  

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri Movie) का द बंगाल फाइल्स को लेकर कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक रिमांडर है. यह भूला दिए गए अध्यायों और चुप्पी की कीमत बताती है. इस कहानी के जरिए हम बंगाल के दर्द, साहस और सच्चाई को सामने लेकर आना चाहते थे. मुझे खुशी है कि अब यह जी 5 के जरिए हर घर तक पहुंच जाएगी, हर उस दर्शक तक पहुंच जाएगी जो जानना चाहता है कि असल में क्या हुआ था. 

Related Post

ये भी पढ़ें: मेरी स्किन के कलर से…Deepika Padukone के साथ हॉलीवुड में हुआ भेदभाव? घिसे-पिटे रोल पर कही यह बात

क्या है द बंगाल फाइल्स की कहानी?

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri Films) के डायरेक्शन और अनुपम खेर स्टारर मूवी की कहानी 1946 में ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स यानी डायरेक्ट एक्शन डे का नजारा सामने लाकर रख देती है. साथ ही भारत के विभाजन और स्वतंत्रता की कहानी भी स्क्रीन पर जिंदा करती है. इस फिल्म से विवेक अग्निहोत्री ने यह दिखाने की कोशिश की है कि किस तरह से बंगाल के दर्द को इतिहास के पन्नों से दूर रखा गया. 

ये भी पढ़ें: सालों से ठंडे बस्ते में पड़ी Chakda Express होगी रिलीज! क्या 7 साल बाद कमबैक कर रहीं Anushka Sharma?

Prachi Tandon

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026