पंजाब वाले क्या सोचेंगे?-किसिंग सीन के डर से इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दीं कई बॉलीवुड फिल्में

सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं. वह पंजाब की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं.

Published by Kavita Rajput

Sonam Bajwa Kissing Scenes: पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने खुलासा किया कि उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में इसलिए ठुकरा दीं क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वह इन फिल्मों में किसिंग सीन्स देंगी तो पंजाब में उनकी इमेज खराब हो जाएगी. 

पंजाब वाले क्या सोचेंगे?-सोनम

सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा, मैंने कई बॉलीवुड को न कहा क्योंकि मैं सोचती थी कि क्या पंजाब इससे ओके होगा? हमारी ये मानसिकता होती है न कि हमारे परिवार वाले देख रहे होंगे, मैं तब फिल्मों में किसिंग सीन से बहुत डरती थी. मुझे लगता था कि पता नहीं वो लोग कैसे रियेक्ट करेंगे जिनकी बदौलत मैं यहां हूं और जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है? क्या मेरी फैमिली ये सब समझ पायेगी? मेरे मन में ये सब सवाल उठते रहते थे. 

Related Post

मम्मी-पापा ने किया सपोर्ट
सोनम ने आगे कहा, कुछ साल पहले मैंने इस बारे में अपने पेरेंट्स से बात की. उन्होंने कहा, बिलकुल ये फिल्म के लिए है, उनकी बात सुनकर मैं दंग रह गई, मुझे लगा कि मैंने पहले क्यों नहीं इस बारे में बात की? मैं अपने दिमाग में क्या-क्या सोचकर बैठी थी. 

‘बागी 4’ में आई थीं नज़र

आपको बता दें कि सोनम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं. वह पंजाब की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं.  इस साल वह ‘हाउसफुल 5’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करती नज़र आई थीं. इसके अलावा इस साल ‘बागी 4’ में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था. जल्द ही सोनम फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अहम् किरदार में नज़र आएंगी. इसके अलावा उनके पास ‘एक दीवाने की दिवानियत’ नाम की फिल्म भी है.  
 

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026