सोनाक्षी सिन्हा के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, हिंदी और तेलुगु भाषा में दर्शक देख सकेंगे फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा की साउथ डेब्यू फिल्म 'जटाधरा' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन दुनियाभर में देगी दस्तक

Published by DARSHNA DEEP

Sonakshi New Film Jatadhara: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के फैंस का अब इंतजार खत्म हो चुका है. दक्षिण भारतीय स्टार सुधीर बाबू की जोड़ी वाली फिल्म ‘जटाधरा’ की रिलीज डेट का आखिरकार एलान हो गया है. यह फिल्म इस साल नवंबर में सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी. यह खास इसलिए भी है क्योंकि ‘जटाधरा’ से सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं. 

रिलीज डेट और पैन-इंडिया रिलीज

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए ‘जटाधरा’ का टीजर वीडियो साझा किया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है. यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘जटाधरा’ को सिर्फ एक या दो भाषाओं में नहीं, बल्कि हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. यह एक बड़ी रिलीज होगी जो देश के हर कोने तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

Related Post

सोनाक्षी का खास कैप्शन और फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि “अंधकार की गहराइयों के बाद एक उदय जरूर होता है.” यह कैप्शन फिल्म की कहानी के सार की तरफ इशारा करता है, जो दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है. तो वहीं दूसरी फिल्म में सोनाक्षी और सुधीर बाबू की जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उनके साथ फिल्म में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के निर्देशन की कमान अभिषेक जयसवाल और वेंकट कल्याण ने संभाली है, जबकि इसका निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा मिलकर कर रहे हैं.

दर्शकों में फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

‘जटाधरा’ की रिलीज डेट की घोषणा होते ही दर्शक बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी खुशी जाहिर करने में जुटे हुए हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि “इस जादुई फिल्म का इंतजार है”, जबकि कुछ ने कहा कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस तरह के सकारात्मक रिएक्शन बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026