क्या Shah Rukh Khan वाकई 60 के हैं? शशि थरूर ने उठाया शक, बोले- कुछ तो गड़बड़ है

Shashi Tharoor On Shah Rukh Khan Age: शशि थरूर ने शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर मजेदार अंदाज में बधाई दी. उन्होंने कहा कि SRK की उम्र पर यकीन करना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर थरूर का ये रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है.

Published by Shraddha Pandey

Shashi Tharoor funny tweet: कांग्रेस नेता और लेखक शशि थरूर (Shashi Tharoor) हमेशा अपने चुटीले अंदाज और शब्दों के खेल के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया जब उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah rukh khan) को उनके 60वें जन्मदिन पर एक मजेदार अंदाज में बधाई दी.

रविवार को शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे मानना पड़ेगा कि ये ‘60’ वाला नंबर काफी संदिग्ध लग रहा है.” उन्होंने मज़ाकिया लहजे में लिखा कि उन्होंने एक “स्पेशल टीम ऑफ फैक्ट-चेकर्स और फॉरेंसिक डिटेक्टिव्स” से जांच करवाई है. और, नतीजा ये निकला कि शाहरुख खान का 60 साल का होना “तथ्यों के अनुसार साबित नहीं किया जा सकता.”

शाहरुख की उम्र और थरूर के सबूत

थरूर ने अपने ‘सबूत’ भी गिनाए. “उनकी एनर्जी बहुत ज्यादा है, चेहरे पर झुर्रियां नहीं हैं, और वे अब भी किसी जवान आदमी जैसे दिखते हैं.” इस मजेदार पोस्ट के साथ उन्होंने शाहरुख के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा, “इस अविश्वसनीय मुकाम पर बधाई शाहरुख! फिजिक्स और बायोलॉजी को ऐसे ही चुनौती देते रहिए और आने वाले सालों तक हमें कन्फ्यूज करते रहिए.”

यही नहीं, शशि थरूर ने किंग खान के भविष्य को लेकर भी एक मजाकिया भविष्यवाणी भी की. उन्होंने लिखा, “मेरा अनुमान है कि जब शाहरुख 70 के होंगे, तब वे टीनएज रोल्स के लिए ऑडिशन दे रहे होंगे. शुक्र है, जब वो चाइल्ड स्टार बनेंगे तब तक मैं यहां नहीं रहूंगा.”

Related Post

थरूर का सेंस ऑफ ह्यूमर

थरूर का यह मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. फैन्स ने उनके ह्यूमर की जमकर तारीफ की. और, कहा कि सिर्फ शशि थरूर ही इस तरह की समझदारी और मजाक को इतनी शालीनता से मिक्स कर सकते हैं.

जन्मदिन पर फैंस के रिएक्शन

वहीं, बात करें शाहरुख खान की, तो उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन अपने आलीबाग वाले बंगले में दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ मनाया. इस खास दिन पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘King’ का ट्रेलर भी रिलीज़ किया. इस ट्रेलर को देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर फिर से कहा- “शाहरुख की उम्र नहीं बढ़ती, बस उनका चार्म बढ़ता है.”

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026