47 की उम्र में चल बसा था ये दिग्गज एक्टर, 40 साल बाद खुला राज़ कि कैसे हुई थी मौत!

70-80 के दशक में संजीव कुमार बॉलीवुड में जाना-माना नाम थे. उन्होंने 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया लेकिन कम उम्र में चल बसे.

Published by Kavita Rajput

Sanjeev Kumar Death: संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर्स में से एक थे. संजीव कुमार ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था जिनमें – अंगूर, खिलौना, त्रिशूल, आंधी, मौसम, कोशिश, अनामिका और शोले शामिल हैं. शोले में संजीव द्वारा निभाया गया ठाकुर का किरदार आज भी लोगों की याद में है. हालांकि, महज 47 साल की उम्र में 6 नवंबर 1985 को संजीव कुमार इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. बता दें कि हार्ट अटैक संजीव कुमार की मौत की वजह बना था. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि संजीव को आए हार्टअटैक के पीछे की वजह क्या थी ? चलिए बताते हैं. 

वेटरन एक्टर ने किया खुलासा, इस वजह से हुई मौत! 

वेटरन एक्टर परिक्षित साहनी (Parikshit Sahni) जो संजीव को अपना बड़ा भाई मानते थे उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है. परिक्षित ने बताया कि संजीव कुमार की शराब पीने की लत उनके लिए जानलेवा साबित हुई थी. ANI को दिए इंटरव्यू में वेटरन एक्टर ने बताया कि अक्सर शूटिंग खत्म होने के बाद संजीव कुमार शराब पिया करते थे, ये सिलसिला रात 2 बजे तक चलता जिसके बाद वे खूब सारा खाना खाते और हड्डियां टेबल के नीचे ही फेंक दिया करते थे. यही अनहेल्दी हैबिट्स एक दिन संजीव के हार्टअटैक की बड़ी वजह बनी. 

Related Post

नॉनवेज के थे शौक़ीन, अलग से लिया था एक घर 

आपको बता दें कि संजीव कुमार स्मोकिंग भी खूब किया करते थे. इसके साथ ही उन्हें नॉनवेज खाने का शौक था. परीक्षित के अनुसार, वे जहां रहते थे वहां नॉनवेज खाना बनाने की मनाही थी, ऐसे में एक्टर ने अलग से एक 1BHK घर किराए से लिया था जहां देर रात शराब की महफ़िल सजती और खूब सारा नॉनवेज खाना मंगवाया जाता था. वेटरन एक्टर के अनुसार, इस घर में सुबह 5 बजे तक जाम छलकते और कई बड़े सितारे जैसे शम्मी कपूर, रणधीर कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा इस महफ़िल का हिस्सा होते थे. खाने में अक्सर पाया जरूर मंगवाया जाता था जिसे ये सभी नान के साथ खाते थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026