जब गोविंदा ने करवाया 9 घंटे इंतजार, भड़क गए संजय दत्त, सेट पर दी जमकर गालियां

रजत बेदी ने खोला शूटिंग का पुराना राज़,गोविंदा ने करवाया 9 घंटे इंतजार तो Jodi No 1 के सेट पर संजय दत्त ने दीं गालियां.

Published by Kavita Rajput

Sanjay Dutt Govinda fight: एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) इनदिनों चर्चाओं में हैं. रजत ने आर्यन खान (Aryan Khan) की वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से इंडस्ट्री में जोरदार वापसी की है. हाल ही में रजत ने एक पॉडकास्ट में फिल्म जोड़ी नंबर 1 के सेट्स का किस्सा साझा किया है. साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में गोविंदा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे. रजत ने बताया कि एक दिन शूटिंग का शेड्यूल सुबह 7 बजे का था. वे और संजय सुबह 6 बजे ही पहुंच गए थे लेकिन गोविंदा का कोई अता-पता नहीं था. पॉडकास्ट में रजत ने बताया कि गोविंदा ने पूरे 9 घंटे सबको सेट्स पर इतंजार करवाया था जिसके चलते संजय दत्त आग-बबूला हो गए थे. 

गोविंदा को बुलाने घर भेजा गया एक आदमी 

Related Post

रजत बताते हैं कि सुबह 6 बजे से दोपहर का 2 बज चुका था अब तक संजय दत्त बेहद गुस्से में आ गए थे. लेकिन गोविंदा की कोई जानकारी नहीं थी. फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन भी एक्टर का वेट कर रहे थे, यूनिट से एक आदमी भी गोविंदा के घर भेजा गया था लेकिन आठ घंटे घर के बाहर बैठे रहने के बाद पता चला कि गोविंदा तो घर पर हैं ही नहीं. रजत के अनुसार, उस समय गोविंदा कई फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रहे थे और बेहद बिजी रहते थे. वे लगातार कई शिफ्ट्स में काम करते थे. रजत बताते हैं कि इस बीच खबर आई कि गोविंदा हैदराबाद में हैं और वहां से सीधे सेट्स पर आयेंगे. 

इस बीच संजय देने लगे असिस्टेंट को गालियां 

इस बीच जब गोविंदा आने वाले हैं ये पता चला, तो एक असिस्टेंट सीन की स्क्रिप्ट लेकर संजय दत्त के पास पहुंचा. पहले से ही आगबबूला संजय ने जब देखा कि उन्हें इतने सारे डायलॉग बोलना हैं तो वे असिस्टेंट पर बुरी तरह भड़क गए और गालियां देने लगे. रजत बताते हैं कि संजय ने डायलॉग बोलने से साफ़ मना कर दिया और कहा इसे गोविंदा से ही बुलवाओ. रजत ने आगे कहा, ‘गोविंदा सिर्फ दो घंटों के लिए आए, पूरे डायलॉग बोले और चले भी गए, वे सच में ज़बरदस्त परफ़ॉर्मर हैं’.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026