Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना का नया स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ मंगलवार को यूट्यूब पर प्रीमियर हुआ. लगभग 1 घंटे 21 मिनट के इस शो में समय ने भारत के फेमस शो India’s Got Latent विवाद, अपनी मां के बारे में भावुक बातें और कई अन्य एक्सपीरिएंस शेयर किए. समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट लोगों को काफी पसंद आता था, लेकिन विवाद के चलते ये शो बंद कर दिया गया. अब इस शो का लोग इंतजार करते रहते हैं कि ये शो फिर से आए, तो आपको बता दें कि समय रैना ने अपने स्टिल अलाइव शो का अंत खास तौर पर शानदार तरीके से किया और साथ ही उन्होंने India’s Got Latent सीजन 2 के संकेत भी दिए.
India’s Got Latent की वापसी का संकेत
समय रैना ने अपने शो में कहा- “रही बात India’s Got Latent की, लोग मुझसे पूछते रहते हैं ‘क्या ये शो वापस आएगा?’. मैंने बहुत सोचा इस बारे में, मुझे नहीं लगता कि मेरा शो इतना हाई पॉइंट पर खत्म हो सकता था. ठीक कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि मेरे शो का सीजन 1 इतना हाई पॉइंट पर खत्म हो सकता था.”
इस बयान के बाद लोगों ने जोरदार तालियों और उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आगे कहा, शो तो मैं लाऊंगा. क्योंकि मजा आता था वो शो करने में. मैं बस जब तक हूं इस दुनिया में, मजे करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि मैं एक वाइल्ड शो करूं. हालांकि उन्होंने अभी तक शो के रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया, लेकिन साफ है कि उनके फैंस India’s Got Latent सीजन 2 को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
India’s Got Latent विवाद
बता दें, फरवरी पिछले साल समय के शो India’s Got Latent को एक विवाद का सामना करना पड़ा था. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब शो में मेहमान रणवीर अल्लाहाबादिया ने एक सवाल पूछा. इसके बाद समय, रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज करवाई गईं और शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए.