‘आपने अपने आपको बर्बाद किया…’, अभिनव कश्यप के बयानों का सलमान ने खुलकर दिया जवाब

Salman Khan slams Abhinav Kashyap: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक बार फिर से दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर निशाना साधा है. उन्होंने खुलकर बोला कि अब इनके साथ कोई काम नहीं करेगा.

Published by Shraddha Pandey

Salman Khan On Abhinav Kashyap: सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं. वो आए दिन घर के अंदर से लेकर बाहर तक हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. बीते दिन उन्होंने वीकेंड का वार में दबंग डायरेक्टर पर खुलकर वार किया है. जी हां, कई दिनों से अभिनव कश्यप पॉडकास्ट में जाकर सलमान को लेकर कई भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. जिसपर अब भाईजान ने रिएक्ट किया है.

सलमान खान ने शो में आए गेस्ट और स्टैंड अप कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातों-बातों में अभिनव कश्यप की बात छेड़ी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में तंज कसा और पूछा, काम मिला क्या भाई? अभिनव ने बाद में सलमान खान के अलावा शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ भी बयान दिए थे. इस पर सलमान बोले- काम से याद आया हमारे पास एक और डायरेक्टर हैं. दबंग इंसान, वो भी आज कल अभी मेरे साथ उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान को भी लेपेट लिया है. 

‘ये लाइफ में आपके साथ काम नहीं करेंगे’

Related Post

“मैं उनसे सिर्फ ये पूछना चाहता हूं, पिछले वीकेंड का वार में मैंने ऐसे ही पूछा था, काम करो यार किसी को आपकी बातों में इंट्रेस्ट नहीं है. अब मैं वापस से पूछना चाहता हूं, काम मिला क्या भाई? और ऐसी हरकत करने के बाद हर किसी की बुराई करोगे आप? ये जो आप नाम आप ले रहे हैं, ये तो लाइफ में आपके साथ काम नहीं करेंगे. जो इनके साथ जुड़े है, वो भी नहीं करेंगे. मुझे सिर्फ एक ही चीज बुरी लग रही है कि आपने अपने आपको बर्बाद किया है.”

पहले भी दे चुके हैं रिएक्शन

सलमान ने पहले भी अभिनव को लेकर ऐसे रिएक्शन दिए थे. उन्होंने कहा था कि उनके पास कुछ काम काज नहीं है और वो पॉडकास्ट में आकर कुछ भी अंट-शंट बोल रहे हैं. सोशल मीडिया पर सलमान का ये वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग जहां उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ भी बोल रहे हैं. 

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026