पास होने के लिए पेपर लीक करवाते थे सलमान खान, फिर भी सिर्फ 12वीं पास हैं भाईजान; कॉलेज छोड़कर किया ये काम

Salman Khan : सलमान खान ने केवल 12वीं तक ही पढ़ाई की है. उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल से पूरी की. शुरुआत में उन्होंने फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था.

Published by Preeti Rajput

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी फिल्में और लुक्स को लेकर. लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जो शायद ही आपकों पता है. यह किस्सी किसी और ने नहीं बल्कि भाईजान के पिता सलीम खान ने खुद सुनाया था. उन्होंने बताया था कि सलमान एग्जाम में पास होने के लिए पेपर लीक करवा देते थे. इस कहानी का जिक्र उन्होंने टीवी शो कपिल शर्मा शो पर कियाा था. 

क्या है पूरी कहानी?

कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान और उनके तीनों बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल पहुंचे थे. शो में सलीम खान अपनी जिंदगी के कई कहानी सुना रहे थे. तभी उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया. सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि  एक समय उन्हें ऐसा लगा कि उनके घर एक शख्स आता था. जिसे वह जानते भी नहीं थे. लेकिन घर में उसकी काफी इज्जत की जाती थी. घरवाले भी तुरंत उस शख्स को तुरंत चाय के लिए पूछते थे. यह देखकर वह भी हैरान रह गए थे. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, जब उन्होंने उसके बारे में पता लगवाया तो पता लगा कि जब एग्जाम आता था तो वह शख्स सलमान के लिए स्कूल से पेपर लाकर देता था. यह सुनते ही सलमान, अरबाज और सोहेल हंसी से लोटपोट हो गए और स्टूडियों में मौजूद सभी लोग हंसने लगे. 

खुलेआम लव जिहाद! ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का ट्रेलर देख तिलमिला उठे लोग; प्रोड्यूसर-डायरेक्टर समेत 4 पर दर्ज FIR

कितने पढ़े-लिखें हैं भाईजान?

सलमान खान सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ें हैं. उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की. स्कूल के बाद भाईजान ने आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले लिया. लेकिन उन्होंने अपना कॉलेज पूरा नहीं किया. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ जी. उन्होंने अपना पूरा समय फिल्म इंडस्ट्री में देना शुरु कर दिया. पहले उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.  

36 साल छोटी एक्ट्रेस संग अमिताभ बच्चन ने किया था लिपलॉक, बेटे संग होने वाली थी शादी; जानें कौन है वो हसीना?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

इस हीरोइन ने 3 साल में ही बना लिया था नाम, श्रीदेवी-माधुरी को कर दिया था पीछे, दी थी 13 हिट फिल्में

Guess The Actress: भारतीय सिनेमा का ऐसी एक्ट्रेस जिनका सफर काफी शानदार था, उन्होंने कम…

April 6, 2026

NCERT syllabus: क्या बदल जाएगा आपका सिलेबस? एनसीईआरटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए ये निर्देश

NCERT syllabus Supreme Court comment: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा को सभी कक्षाओं तक…

April 6, 2026

Chiraiya Web Series: वेब सीरीज चिरैया में हनीमून पर पूजा ने क्यों उठाई थी ब्लेड, सिद्धार्थ शॉ ने किया खुलासा

Chiraiya Web Series: सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुई सीरीज चिरैया पर एक्टर सिद्धार्थ ने…

April 6, 2026