‘Battle of Galwan’ से Salman Khan का पहला लुक आउट, फैंस बोले- भाईजान का नया अंदाज कमाल

Salman Khan First Look: सलमान खान ने लद्दाख में 'Battle of Galwan' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में भाईजान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे। उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

Published by Shraddha Pandey

Battle Of Galwan Shooting: सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर देशभक्ति का रंग चढ़ाने आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की शूटिंग लद्दाख की ठंडी वादियों में शुरू हो चुकी है। सलमान ने खुद सेट से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका लुक फैंस को बेहद रॉ और रस्टिक लग रहा है। 

सलमान के फर्स्ट लुक पर फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई फैंस ने लिखा कि “भाईजान की धमाकेदार वापसी होने वाली है।” बता दें कि ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुई असली मुठभेड़ पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसमें सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जो उस संघर्ष में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत ने पूरे देश को गर्व और गम दोनों महसूस कराया था।

सलमान का पहला लुक

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Related Post

59 की उम्र में भी सलमान की सख्त ट्रेनिंग

सलमान खान ने इस रोल के लिए खास तैयारी की है। 59 साल की उम्र में भी उन्होंने सख्त ट्रेनिंग ली, डाइट कंट्रोल किया, ठंडे पानी में शूटिंग की तैयारी की और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट भी किया। सलमान खुद मानते हैं कि अब एक्शन सीन्स करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है, लेकिन इस फिल्म के लिए वो पूरी मेहनत कर रहे हैं।

Salman Khan ने दिखाया ट्रंप को आईना, Bigg Boss के मंच से साधा सनकी राष्ट्रपति पर निशाना!

ये हिरोइन भी है फिल्म का हिस्सा

फिल्म का क्लाइमेक्स शूट लद्दाख की ऊंचाई और ठंडी हवा में फिल्माया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं और वो सलमान के साथ 15 दिनों का शेड्यूल पूरा करने के लिए लेह में मौजूद हैं। फैंस को अब इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि बड़े पर्दे पर सलमान खान का ये नया अवतार कब देखने को मिलेगा।

स्प्लिट्सविला X5 की विजेता Akriti Negi पर लट्टू हुए भोजपुरी सुपर स्टार Pawan Singh! शो में जाते ही ऑफर की फिल्म

Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026