सलमान खान के फैंस को लगेगा झटका! ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज पर सस्पेंस; जानिए कब थिएटर्स में लेगी एंट्री

Battle of Galwan release: हर कोई सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि उनका इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है, क्योंकि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है.

Published by Mohammad Nematullah

Battle of Galwan release: हर कोई सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि उनका इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है, क्योंकि  फिल्म पोस्टपोन हो सकती है. फिलहाल ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख  बदलने की संभावना है. अब खबरें आ रही है कि यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जो स्वतंत्रता दिवस के पासपास का दिन है. पोस्टपोन होने के कई कारण बताए जा रहें है. मेकर्स को अभी तक रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नही मिली है, और कुछ शूटिंग अभी भी बाकी है. 

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पोस्टपोन होने से पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि देरी का एक कारण यह भी था कि पहले रक्षा मंत्रालय के लिए एक स्क्रीनिंग रखी जाएगी. उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि बॉलीवुड हंगामा ने एक सोर्स के हवाले से बताया कि क्योंकि यह एक देशभक्ति फिल्म है, इसलिए इसकी रिलीज़ के लिए 15 अगस्त से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता है.

‘बैटल ऑफ गलवान’ की नई रिलीज तारीख

पोर्टल ने एक सोर्स के हवाले से कहा कि ”बैटल ऑफ गलवान’ पोस्टपोन हो गई है. यह अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान और मेकर्स को लगता है कि यह तारीख फिल्म के लिए एकदम सही रहेगी, क्योंकि 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस है, और लोग ज़्यादा देशभक्ति महसूस करेंगे. यह फिल्म देखने का सबसे अच्छा समय होगा0. मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करेंगे.’

Related Post

Raebareli: तेज रफ्तार कार ने छीनी 4 बेटियों की सांसें, कुचल कर निकल गया ड्राइवर, 4 लड़कियां हुईं घायल

शूटिंग अभी भी बाकी

पहले खबरें आई थी कि फिल्म की कुछ शूटिंग अभी भी बाकी है. कई सीन दोबारा शूट करने की जरूरत है. उम्मीद है कि शूटिंग 9 फरवरी को मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में शुरू होगी. इसके बाद कुछ और दिनों की शूटिंग बाकी रहेगी. अब इस महीने फरवरी के आखिरी तक पूरा करने की कोशिश करेंगे. जिसके बाद दोबारा शूट किए गए हिस्सों की एडिटिंग शुरू करेंगे. चीन पहले ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म को लेकर चिंता जता चुका है.

यह फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है. जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. अब जब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, तो चीनी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने आरोप लगाया है कि यह तथ्यों को गलत तरीके से पेश करता है और इससे भारत-चीन संबंधों में तनाव और बढ़ेगा.

Weather News Live Updates: ठंड का कमबैक! जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश से फिर गड़बड़ाएगा मौसम

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव, 5 मिनट तक ललाट पर सजेगा ‘सूर्य तिलक’

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला के तीसरे जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.…

March 27, 2026

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं गर्मी का डबल अटैक

Aaj Ka Mausam : आज देशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ नजर आएगा.…

March 27, 2026

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026