Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर कुछ कम हुआ है. सुबह और शाम ठंड के बीच दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. ऐसे में क्या ठंड की विदाई शुरू हो गई है? इस सवाल के जवाब में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि देश की राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सर्दी दोबारा लौट सकती है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर सोमवार (9 फरवरी) और मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा. इसके बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों तक मौसम बदल जाएगा. जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले इलाकों में भी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरेगा. इसके साथ ही शीतलहर के चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी. सप्ताह के मध्य में यानी मंगलवार-बुधवार तक पहाड़ों पर मौसम में आए बदलाव का असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ेगा. IMD के मुताबिक, मौसम में आए बदलाव के बाद ठंड का यह असर लोगों को अगले कई दिनों तक सर्दी का सितम झेलना पड़ सकता है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में सोमवार (09 फरवरी, 2026) को मौसम साफ रहने का अलर्ट है. इसका मतलब धूप निकलेगी, लेकिन सोमवार से पहाड़ों पर बदलने वाले मौसम के आंशिक प्रभाव से कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, मैदानों में बारिश का अलर्ट नहीं है. सोमवार (09 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को तक उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है; 10 फरवरी तक उत्तराखंड में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
Weather News Live Updates: अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 2 दिनों तक 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.
Weather News Live Updates: अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, इससे लोगों को बिगड़े मौसम से राहत मिलेगी.
Weather News Live Updates: मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 4 दिनों तक 2-4°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अगले 2 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा.
Weather News Live Updates: अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, उसके बाद अगले 2 दिनों में लगभग 2°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद अगले 3 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा.