हर हफ्ते 1,000 रुपये दूंगी, मुझे 10 बार चूमना-जब प्रोड्यूसर ने रखी अजीब शर्त, सकपका गए सैफ

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक फीमेल प्रोड्यूसर ने उनके सामने किस करने की अजीब सी शर्त रख दी थी.

Published by Kavita Rajput

Saif Ali Khan career:  सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अब बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं लेकिन एक ऐसा वक्त था जब उन्हें काम पाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे. सब सोचते हैं कि शर्मीला टैगोर जैसी आइकॉनिक एक्ट्रेस के बेटे होने के नाते सैफ को बॉलीवुड में आसानी से एंट्री मिली होगी लेकिन ऐसा है नहीं. सैफ ने 1993 में फिल्मों में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें सेकंड या थर्ड लीड रोल ही मिल रहे थे.


 फीमेल प्रोड्यूसर ने रखी थी अजीब शर्त
सैफ ने हाल ही में अपने स्ट्रगलिंग दौर को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि एक वक्त तो ऐसा था जब एक फीमेल प्रोड्यूसर ने 1000 रुपए वीकली देने का ऑफर किया था बशर्ते वो उन्हें दस बार गाल पर किस करें. सैफ बोले-मैंने सेकंड और थर्ड लीड के तौर पर भी काम किया, कुछ फिल्में अच्छी थीं जिसकी बदौलत करियर चलता रहा लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब मेरी बहुत सारी फिल्में फ्लॉप हो गईं. सैफ आगे बोले, 90 का दशक मेरे लिए एक नेट प्रैक्टिस की तरह था जहां कई गलतियों से मैंने कई सबक सीखे.मैंने बाद में अपने शुरुआती दौर की फिल्में यूट्यूब पर दोबारा देखीं ताकि मैं समझ पाऊं कि मैंने कितनी गलतियां की हैं और करियर में मैंने कितनी ग्रोथ की है कि मैं यहां तक आ गया हूं. 

Related Post

फिल्म ‘परंपरा’ से किया था डेब्यू
आपको बता दें कि सैफ ने 1993 में फिल्म परंपरा से डेब्यू किया था. इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं. करियर के दूसरे दौर में उन्होंने कल हो न हो, ओमकारा, हम तुम जैसी हिट फिल्में दीं. वह फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण की भूमिका निभा चुके हैं. जल्द ही वह हैवान और जिस्म 3 जैसी फिल्मों में नजर आयेंगे. उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी पहचान बनाई है. वेबसीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में सैफ को काफी पसंद किया गया था. 
 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026