करीना से शादी करने पर सैफ को मिली थी जान से मारने की धमकी, बहन सोहा ने खोले राज़!

सोहा अली खान ने खुलासा किया है कि सैफ अली खान और करीना कपूर को शादी से पहले जान से मारने की धमकियां मिली थीं.

Published by Kavita Rajput

Soha Ali Khan on Saif Kareena Marriage: सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि सैफ और करीना को शादी से पहले कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. सोहा ने कहा कि सैफ और करीना चूंकी अलग-अलग धर्म से आते हैं इसलिए शादी से पहले ना सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं थीं. सोहा ने हाल ही में नयन्दीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर ये बातें कहीं हैं. आपको बता दें कि सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी. ये सैफ की दूसरी शादी थी, इससे पहले सैफ की लाइफ में अमृता सिंह थीं. 

जान से मारने की धमकी मिली 

सोहा ने उस समय को याद करते हुए बताया कि, ‘मुझे याद है करीना के पिता रणधीर कपूर के पास एक अनाम लैटर आया था. ये सैफ करीना की शादी से पहले की बात है. लैटर के जरिये धमकी दी गई थी कि यदि ये शादी हुई तो परिवार को निशाना बनाया जाएगा. वहीं,  शादी के वेन्यू को भी टार्गेट करने जैसी बातें इसमें लिखी हुईं थीं’. सोहा ने बताया कि इन धमकियों के आगे सैफ कभी नहीं झुके. 

Related Post

लव जिहाद, घर वापसी जैसी बातें कहीं गईं 

सोहा ने नयन्दीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘करीना और भाई की शादी के समय बड़ी ही अजीब बातें कही गईं जैसे लव जिहाद, घर वापसी …बड़ी ही अजीब-अजीब हैडलाइंस बनाई गईं, आप समझ सकते हैं, ये कहा गया कि तुम हमारे यहां से ले गए हो तो हम भी तुम्हारे यहां से ले गए’. आपको बता दें कि सोहा ने भी एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है. सोहा की मानें तो उन्होंने भी अपनी शादी के समय इन्हीं दिक्कतों का सामना किया था. सोहा ने कहा कि, ‘मैं जानती हूं कि लोगों के दिलों में नफरत रही होगी, बहुत से लोग इसे लेकर शोर मचा रहे थे लेकिन मैं इसे लेकर ओके हूं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं खासकर तब तक, जब तक ये लोगों के विचार हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं’. बताते चलें कि कुणाल और सोहा की शादी 2015 में हुई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026